Sikandar Advance Booking Day 1: सलमान खान की ‘सिकंदर’ साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ ‘सिकंदर’ का बज भी पीक पर पहुंच गया है. इस बीच मंगलवार यानी 25 मार्च से सलमान खान स्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. फिल्म के फर्स्ट डे शो को देखने के लिए लोगों में खूब एक्साइटमेंट देखी जा रही है और इसी के साथ एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इसके टिकटों की भी धड़ाधड़ प्री सेल हो रही हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘सिकंदर’ ने एडवांस बुकिंग में कितना कलकेक्शन कर लिया है?

‘सिकंदर’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर ली कमाई?
सलमान खान की ‘सिकंदर’ का क्रेज रिलीज से पहले दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. ईद के मौके पर सलमान अपनी इस फिल्म से सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहे हैं, वैसे भी भाईजान की फिल्म की रिलीज फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं होती है. इन सबके बीच ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म के प्री टिकट सेल के शुरुआती आंकडे भी आ गए हैं जिन्हें देखने के बाद साफ लग रहा है कि सलमान खान की फिल्म ओपनिंग डे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है और साल की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. दिलचस्प बात ये है कि ‘सिकंदर’ ने कुछ घंटों में ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों का आंकड़ा पार कर लिया है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक सिकंदर के हिंदी में 2डी फॉर्मेट में 67 हजार 182 टिकटों की सेल हुई है.

आईमैक्स 2डी में फिल्म के 45 हजार 94 टिकट बिके हैं.

इसी के साथ फिल्म के देश भर में कुछ घंटों में ही 67276 टिकटो की प्री सेल हुई है.

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीटों के 1.92 करोड़ का कलेक्शन किया हैं.

वहीं ब्लॉक सीटों के साथ ‘सिकंदर’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक 6.11 करोड़ की कमाई कर ली है.

‘सिकंदर’ एडवांस बुकिंग में ही तोड़ सकती है सारे रिकॉर्ड
‘सिकंदर’ ने एडवांस बुकिंग के कुछ घंटों में ही करोड़ों का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अभी फिल्म को रिलीज होने में तीन दिन बचे हैं. इन तीन दिनों में ‘सिकंदर’ प्री टिकट सेल में गर्दा उड़ा सकती है और छप्परफाड़ कमाई कर एडवांस बुकिंग में ही नए बेंचमार्च सेट कर सकती है. देखने वाली बात होगी कि ‘सिकंदर’ ओपनिंग डे पर कैसा परफॉर्म करती है.

‘सिकंदर’ स्टार कास्ट
ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित, ‘सिकंदर’ में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे सितारों से सजी कास्ट है. इस फिल्म से सलमान खान 2014 की ब्लॉकबस्टर किक के बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ फिर से काम कर रहे हैं. ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/Lxu0or9 Box Office Collection Day 40: ‘छावा’ रूकने को नहीं तैयार, 40वें दिन भी किया करोड़ों में कारोबार, 'स्त्री 2' को मात देने से बस इतनी है दूर

from कुणाल कामरा की नई मुसीबत! शिवसेना का दावा- कॉमेडियन ने दी थी गाली, अब उठाएंगे ये कदम https://ift.tt/z9grUeC
https://ift.tt/mSCodqa
Tuesday, March 25, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Sikandar Advance Booking Day 1:बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करेगी 'सिकंदर'! एडवांस बुकिंग शुरू होते ही करोड़ों के बिक गए टिकट, जानें- कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment