Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल ने साल 2023 में ‘गदर 2’ से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था. फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी. वहीं ‘गदर 2’ के डेढ साल बाद सनी ने एक्शन थ्रिलर ‘जाट’ के साथ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और सनी की फिल्म ने एक बार फिर थिएटर में आते ही बवाल मचा दिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘जाट’ ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘जाट’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
‘जाट’ से सनी देओल ने बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. गोपीचंद मालिनेनी निर्देशित ये फिल्म टिपिकल साउथ एक्शन मसाला मूवी बताई जा रही है. इसी के साथ ये फिल्म दर्शकों को भा गई है. फिल्म की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है और सनी देओल के साथ ही रणदीप हुड्डा की दमदार एक्टिंग के भी लोग कायल हो गए हैं. दिलचस्प बात ये है कि ‘जाट’ का अजीत कुमार की गुड बैड अग्ली और पंजाबी फिल्म अकाल से क्लैश हुआ है वहीं इसे सलमान खान की सिकंदर से भी मुकाबला करना पड़ा है बावजूद इसके सनी देओल ‘जाट’ बन छा गए हैं. अब फिल्म के पहले दिन की कमाई के भी शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जाट’ ने रिलीज के पहले दिन 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.

हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोडा बहुत बदलाव हो सकता है.

सनी देओल के करियर की बनी दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
‘जाट’ ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. ये फिल्म सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. बता दें कि सनी की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म गदर 2 है जिसने पहले दिन 40.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब जाट 9.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक्टर की सेकंड हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बनी है.

साल 2025 की चौथी हाईएस्ट ओपनर बनी ‘जाट’
‘जाट’ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. ये फिल्म छावा, सिकंदर और स्काई फोर्स के बाद साल 2025 की चौथी हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है. बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक 2025 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये फिल्मे हैं.

छावा ने पहले दिन 33.10 करोड़ की कमाई की थी.

सिकंदर के ओपनिंग डे का कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये था.

स्काई फोर्स की पहले दिन की कमाई 15.30 करोड़ रुपये थी.

जाट ने ओपनिंग डे पर 9.50करोड़ का कारोबार किया है.

जाट स्टार कास्ट
जाट में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, सैयामी खेर और राम्या कृष्णन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 100 करोड़ की लागत में बनी है.

और पढ़ें: दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं गौहर-जैद, वीडियो शेयर कर सेकंड प्रेग्नेंसी की अनाउंस, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

from नेटवर्थ में कई स्टार्स को पीछे छोड़ती हैं प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा, जानें कहां से करती हैं मोटी कमाई https://ift.tt/9G3pkrg
https://ift.tt/ZiIblG6
Thursday, April 10, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Jaat Box Office Collection Day 1: सनी ने 'जाट' बन मचाया गदर, पहले दिन एक नहीं बल्कि ये दो बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम, जानें- ओपनिंग डे कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment