Sidebar Ads

Thursday, August 14, 2025

पहले ही दिन ‘कुली’ की तबाही से थर्राया बॉक्स ऑफिस, साल की सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को दी मात, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड

रजनीकांत ने फाइनली अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’ से इस गुरुवार, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में धावा बोला. इस एक्शन थ्रिलर का क्लैश दो बड़े सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से हुआ. हालांकि ‘कुली’ पर ‘वॉर 2’ से टकराव का कोई फर्क नहीं पड़ा और इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस हिला डाला. रजनीकांत की इस फिल्म ने पहले दिन बमफाड़ कमाई की है. चलिए यहां जानते हैं ‘कुली’ ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ छापे हैं?

‘कुली’ ने पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग की?
‘कुली’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. ये रजनीकांत की मेगा स्टार पावर ही है कि इस फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कई थिएटर्स के बाहर हाउसफुल के बोर्ड लटके नजर आए. धुआंधार एडवांस बुकिंग के बाद ‘कुली’ की ओपनिंग भी जबरदस्त रही. यहां तक कि 74 साल के रजनीकांत जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन पर भारी पड़े. इसी के साथ कुली ने पहले दिन कमाई के मामले में वॉर को पीछे छोड़ दिया. वहीं अब ‘कुली’ की ओपनिंग डे के कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कुली’ ने रिलीज के पहले दिन 65 करोड़ का कलेक्शन किया है.

हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ बहुत बदलाव हो सकता है.

‘कुली’ बनी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली इंडियन फिल्म
‘कुली’ ने रिलीज के पहले दिन तूफानी स्पीड में कमाई कर साल 2025 की बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक की सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ये साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इसने छावा के ओपनिंग डे कलेक्शन (31.00 करोड़), सिकंदर (27.50 करोड़), हाउसफुल 5 (24.35 करोड़) सैयारा (22 करोड़), रेड 2 (19.71 करोड़), स्काई फोर्स (15.30 करोड़) को मात दे दी है. वहीं इसने साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली साउथ की फिल्म गेम चेंजर के सभी भाषाओं में कलेक्शन (51 करोड़ सैकनिल्क के मुताबिक) को भी मात दे दी है.

कुली में दमदार स्टार कास्ट
बता दें कि कुली में रजनीकांत ही नहीं कई शानदार कलाकारों ने दर्शको का दिल जीत लिया है. लोकेश कनगराज निर्देशित इस फिल्म में नागार्जनी, आमिर खान, श्रुति हासन, पूजा हेगड़े, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और सत्यराज सहित तमाम जबरदस्त कलाकारों की टोली है. इसे लोकेशन कनगराज ने निर्देशित किया है और सन पिक्चर्स द्वारा इसे निर्मित किया गया है.

ये भी पढ़ें:-ऋतिक रोशन-रजनीकांत की दौलत भी फीकी! War 2 और Coolie की स्टारकास्ट में ये एक्टर सबसे अमीर

from 'अगर बात करते वक्त कोई पीछे से आए तो बाएं हाथ से लपेट देना', 'कुली' में रजनीकांत ने बोले धांसू डायलॉग https://ift.tt/oeQfRVh
https://ift.tt/sp8IRYu

0 comments:

Post a Comment