Sidebar Ads

Saturday, September 20, 2025

अक्षय कुमार हैं मनी माइंडेड? बोले- मैंने किसी से लूटा नहीं है, जो बोलते हैं पैसा कुछ नहीं है वो झूठ बोलते हैं

एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर हैं. उन्होंने खूब शोहरत कमाई है. अक्षय कुमार सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से एक हैं. हाल ही में अक्षय ने एक इंटरव्यू में मनी माइंडेड होने के टैग को लेकर बात की है.

'लोग कहते हैं कि अक्षय कुमार को पैसे से बहुत प्यार है. नोट बरसते हैं.' इस पर अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया.

मैंने मेहनत करके पैसा कमाया है-अक्षय कुमार

उन्होंने कहा, 'मैंने अगर पैसा कमाया है तो किसी से लूटकर नहीं कमाया है. मैंने काम करके कमाया है. 8 साल से मैं सबसे ज्यादा टैक्स भरने वालों में से एक हूं. ऐसा नहीं हो सकता है कि मैं मनी माइंडेड हूं. पैसा जिंदगी के लिए जरुरी चीज है. आपको प्रैक्टिकल होना पड़ता है. जो ये बोलते हैं कि मेरे लिए पैसा कुछ नहीं है वो झूठ बोलते हैं. पैसा जरुरी फेक्टर है.'

अक्षय कुमार की आजतक कोई फिल्म ठंडे बस्ते में नहीं गई

आप की अदालत में अक्षय ने कहा, 'मैं पैसा कमाता हूं. अपना टैक्स देता हूं. मैं उन पैसों से काफी सेवा करता हूं. ये मेरा धर्म है. ये मेरा तरीका है. बाकी चाहे लोग कुछ भी कहें. मैं लोगों के कहने पर विश्वास नहीं करता हूं. मेरा मन जानता है और मेरे लिए ये सबसे ज्यादा जरुरी है. अगर आपको फीते काटने से पैसे मिल रहे हैं तो क्या दिक्कत है. कोई कह रहा है कि मेरी शादी में आकर 8 मिनट परफॉर्म कीजिए और उसके बदले में पैसे मिलते हैं. वो भी खुश है तो क्या दिक्कत है. जब तक आप चोरी नहीं कर रहे हो, लूट नहीं रहे हो तब तक कोई दिक्कत नहीं. सभी लोग पैसे के लिए काम करते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)

आगे अक्षय ने कहा, 'कई बार ऐसा हुआ है कि मेरे प्रोड्यूसर के पास पैसे नहीं है, तो मैंने खुद पैसे देकर अपनी फिल्म पूरी करवाई है. इतने सालों से काम कर रहा हूं. मैंने 150 फिल्में की हैं, एक भी फिल्म ऐसी नहीं है जो ठंडे बस्ते में गई हो. जो फिल्म शुरू हुई है वो सब पूरी हुई है. सिवाय एक फिल्म के जिसका नाम बदल दिया गया था पूरव की लैला पश्चिम का छैला. वो फिल्म आजतक ठंडे बस्ते में पड़ी है और मैंने उस फिल्म को पूरी करवाने की बहुत कोशिश की है. वरना ऐसी कोई फिल्म नहीं है जो मैंने रिलीज नहीं करवाई है.'

प्रोड्यूसर्स को पैसा लौटा देते हैं अक्षय कुमार

इसके अलावा अक्षय ने कहा, 'कई बार ऐसा होता है कि फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं. जब प्रोड्यूसर्स का नुकसान होता है तो मैं पहला शख्स होता हूं जो कहता कि मुझे बाकी की फीस मत दीजिए. या मैं उनके चेक वापस कर देता हूं. चाहें तो आप पूछ लीजिए. कपिल के शो में हो सकता है मस्ती मस्ती में मैंने कुछ कहा हो. जैसे कपिल ने पूछा था कि तीन एपिसोड हो गए हैं आप आए नहीं तो मैंने कह दिया था कि पैसे नहीं मिले थे तो मैं क्यों आऊं. ये मस्ती में कह दिया था. लेकिन ये बिल्कुल भी सही नहीं है कि मैं मनी माइंडेड हूं.'

बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार 2700 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं.

from 2 घंटे 50 मिनट की फिल्म में लगे 400 करोड़, 2 सुपरस्टार्स पर खेला गया दांव, लेकिन कमाई सुनेंगे तो बेहाल हो जाएंगे https://ift.tt/nviueWq
https://ift.tt/AzyfkHV

0 comments:

Post a Comment