‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है. दरअसल कांतारा चैप्टर 1 के आगे ये रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फीकी साबित हुई है. दोनों ही फिल्में इस दशहरे के मौके पर यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि कांतारा चैप्टर 1 ने जहां ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की पुरजोर कोशिश कर रही है. इन सबके बीच अब ये दूसरे हफ्ते में भी एंट्री कर चुकी है. इसी के साथ चलिए जानते हैं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने 9वें दिन कितनी की कमाई?
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ ने लीड रोल प्ले किया है और इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है. सैयारा के बाद इस रोमांटि-क़ॉमेडी ड्रामा से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने की उम्मीद थी लेकिन कांतारा चैप्टर 1 ने इसका सारा खेल बिगाड़ दिया. हालांकि इसने ओपनिंग वीकेंड तक अच्छा परफॉर्म भी किया लेकिन वीकडेज में ये सुस्त पड़ती चली और इसी के साथ इसकी कमाई भी हर दिन घटती चली गई.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 41.1 करोड़ की कमाई की है.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 2 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की 9 दिनों की कुल कमाई अब 43.10 करोड़ रुपये हो गई है.

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ क्या वसूल पाएगी बजट
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब कछुए की चाल से आगे बढ़ रह है. हालांकि इसने रिलीज के 8 दिनों में अपनी आधी लागत वसूल कर डाली थी. वहीं अब देखना ये है कि 80 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म क्या धीमी रफ्तार से अपनी लागत वसूल कर पाती है या नहीं. वैसे फिल्म जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर सुस्त परफॉर्म कर रही है उसे देखते हुए इसका बजट वसूल कर पाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है. अब देखन वाली बात होगी कि दूसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल आ पाता है या नहीं.

from गोविंदा ने करवा चौथ पर बीवी सुनीता को दिया लाखों का गोल्ड नेकलेस, नेटिजन्स बोले- 'चीटिंग के बाद का गिफ्ट' https://ift.tt/WqCd1ma
https://ift.tt/WPzv0cr
Friday, October 10, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» SSKTK BO Day 9: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की हर दिन घट रही कमाई? क्या बजट वसूल पाएगी वरुण धवन की फिल्म, जानें- 9 दिनों का कुल कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment