Sidebar Ads

Tuesday, June 16, 2026

Govinda Son Yashvardhan: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- बेटे की अमिताभ बच्चन जैसी है पर्सनैलिटी, लुक धर्मेंद्र जैसा

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं. वो जल्द ही डायरेक्टर साजिद खान की फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं. अब इस बीच सुनीता आहूजा ने खुलासा किया कि उनके बेटे यशवर्धन आहूजा की पर्सनैलिटी अमिताभ बच्चन से मिलती है. वहीं, उनका लुक धर्मेंद्र जैसा है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

सुनीता आहूजा ने क्या कहा?
सुनीता आहूजा ने मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की तस्वीरें देखा करती थीं. उन्होंने कहा, 'मेरे फेवरेट हीरो हैं वो दोनों (धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन). मेरा बेटा जब पेट में था तब मैंने उन दो ही लोगों का फोटो देखा था. एक धर्मेंद्र जी और दूसरे अमित जी. यशवर्धन की पर्सनैलिटी अमित जी जैसी हो गई है और शक्ल धर्मेंद्र जी जैसी. मैं बहुत खुश हूं.'

ये भी पढ़ें- 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट?

'आजकल के बच्चे ये सब नहीं मानते'
सुनीता आहूजा ने पुराने समय की प्रेग्नेंसी से जुड़ी मान्यताओं का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा, 'हमें रामायण देखने के लिए कहा जाता था, क्योंकि बच्चा मां के पेट में सुनता है. इसलिए मेरी मां जब भी ग्रहण होता था तो टीवी पर रामायण लगाती थीं, लेकिन आजकल के बच्चे यह सब नहीं सुनते.'

फिल्म में नितांशी गोयल के साथ नजर आएंगे यशवर्धन आहूजा
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यशवर्धन फिल्ममेकर साजिद खान की आने वाली फिल्म में लीड रोल में होंगे. इस फिल्म में 'लापता लेडीज' की एक्ट्रेस नितांशी गोयल भी नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. यशवर्धन ने इससे पहले 'ढिशूम' और 'बागी' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था.

यशवर्धन भले ही एक बड़े स्टार परिवार से ताल्लुक रखते हों, लेकिन उन्होंने अपने डेब्यू से पहले एक्टिंग और फिल्ममेकिंग की बारीकियों को सीखने पर खास ध्यान दिया है. वो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाएंगे.

ये भी पढ़ें:- गोविंदा के बेटे से लेकर डिंपल कपाड़िया की नातिन तक, साल 2026- 27 में बॉलीवुड में गदर मचाएंगे ये 4 नए चेहरे

from Govinda Son Yashvardhan: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- बेटे की अमिताभ बच्चन जैसी है पर्सनैलिटी, लुक धर्मेंद्र जैसा https://ift.tt/QZJjED7
https://ift.tt/RpKDqat

0 comments:

Post a Comment