रणबीर कपूर की 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को भर-भरकर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है और अब फिल्म ने 400 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले ली है. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन साढ़े 6 बजे तक 400 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने 64.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं 76.11 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 17,486 शोज मिले और 52.3 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 410.85 करोड़ का नेट और 490.01 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म ने हिंदी भाषा में 53.60 करोड़ कमाए. फिल्म को 14,961 शोज मिले.

कन्नड़ भाषा में 6.04 करोड़ का बिजनेस किया. कन्नड़ भाषा में फिल्म को 704 शोज मिले.

तमिल भाषा में 2.52 करोड़ कमाए. तमिल में 618 शोज मिले.

तेलुगू भाषा में 2.34 करोड़ का कलेक्शन किया. तेलुगू भाषा में फिल्म को 1,203 शोज मिले.

फिल्म ने नेट 64.85 करोड़ की ओपनिंग की. वहीं ग्रॉस 77.50 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 48.05 करोड़ नेट कमाए. 57.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन रहा. तीसरे दिन फिल्म ने 69.80 करोड़ का नेट और 83.45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 56.15 करोड़ का नेट बिजनेस किया. वहीं 66.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 1.07.50 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं ग्रॉस 128.70 करोड़ कमाए.

ये भी पढे़ं- सूर्या की 'सीन' ने 'बिगिल' को पछाड़ा, नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर बनाया ये रिकॉर्ड

फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. नितेश तिवारी फिल्म के डायरेक्टर हैं. इस फिल्म में यश रावण के रोल में हैं. रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, लारा दत्ता जैसे स्टार्स हैं.

फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होना है. दूसरा पार्ट 2028 में आएगा. मेकर्स दूसरे पार्ट को बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में हैं.

from नीतीश भारद्वाज ने की 'रामायण' की आलोचना, बोले- फिल्म से बेहद दुखी हूं, तारीफ वापस लेता हूं https://ift.tt/hkEUnvi
https://ift.tt/oWBlb57
Tuesday, November 10, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» 'रामायण' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए गर्दे, 400 करोड़ क्लब में एंट्री

0 comments:
Post a Comment