Sidebar Ads

Saturday, October 5, 2024

क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक्टर को नहीं मिल रहा था काम, पत्नी बोलीं- आर्थिक संकट में थे

Vikas Sethi News: टीवी एक्टर विकास सेठी का 8 सितंबर को निधन हो गया था. उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. एक्टर ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहीं तो होगा, ससुराल सिमर का जैसे कई बेहतरीन शोज में काम किया था. अब एक्टर की पत्नी जाह्नवी ने एक्टर के बारे में बात की  है.

इस वजह से परेशान थे विकास
विकास की पत्नी जाह्नवी ने ई-टाइम्स से बातचीत में फाइनेंशियल ईश्यूज और विकास के बारे में बात की. उन्होंने कहा- 'ये लंबे समय से मुश्किल रहा है. विकास को काम नहीं मिल रहा था. इसके अलावा लोग उसे अक्सर याद दिलाते थे कि कैसे उनका करियर बदल गया है. दूसरे लोग नशे और शराब की लत के साथ पिछले स्ट्रगल को भी सामने लाते थे. विकास ने नशे की लत से लड़ाई लड़ी है और कई साल पहले शराबी भी थे. लेकिन उन्होंने इन सबपर काबू पा लिया था.'

उनकी पत्नी ने आगे कहा कि अगर कोई आपके खराब मोमेंट्स को बार बार सामने लाता रहे तो ये आपकी मेंटल हेल्थ पर असर डालता है. विकास इंट्रोवर्ट नेचर के थे और बहुत सेंसेटिव थे. वो कमेंट्स से हर्ट हो जाते थे. एक्टर की पत्नी ने कहा कि 2023 से हम फाइनेंशियल और इमोशनल उथल-पुथल से गुजर रहे थे और जब चीजें थोड़ी ठीक होने लगी थीं तो उनकी डेथ हो गई.

बता दें कि विकास दीपक तिजोरी के साथ Oops 2 करने वाले थे. लेकिन दुर्भाग्य से 8 दिन पहले ही एक्टर की मौत हो गई.

विकास की पत्नी ने बताया था कि वो उनके होमटाउन नासिक में थे एक फैमिली फंक्शन के लिए. जाह्नवी ने बताया कि इस बार वो उतने एक्साइटेड नहीं थे जितना हमेशा होते थे. जाह्नवी ने बताया कि वो अभी तक इसे स्वीकार नहीं कर पा रही हैं कि एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं. विकास की पत्नी की हाल ही में तबियत भी खराब हुई थी तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था. वो खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- खलनायक, सुपरस्टार, संन्यासी फिर राजनेता... अमिताभ बच्चन का सिंहासन हिला देने वाले अकेले स्टार को पहचाना?

from जब ‘कलंक’ के सेट पर अपने कोस्टार से लड़ बैठी थीं आलिया भट्ट, जानिए क्यों हुई थी वरुण के साथ बातचीत बंद https://ift.tt/vMFDwXO
https://ift.tt/84j1Jkp

0 comments:

Post a Comment