Sidebar Ads

Sunday, October 20, 2024

Jigra Bo Collection Day 10: आलिया भट्ट की 'जिगरा' का हाल बेहाल, दसवें दिन की बस इतनी कमाई

Jigra Box office Collection Day 10: आलिया भट्ट हर बार अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर लेती है मगर इस बार वो फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं हैं.  उनकी फिल्म जिगरा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है. फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स भी नहीं मिला है. ऑडियन्स और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले हैं. फिल्म को 30 करोड़ कमा पाना भी मुश्किल हो रहा है. फिल्म ने संडे पर भी कुछ कमाल नहीं दिखाया है. उम्मीद थी कि फिल्म संडे को छुट्टी की वजह से अच्छी कमाई कर सकती है मगर ऐसा हुआ नहीं है. फिल्म का दसवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जिसे देखकर आप भी खुश नहीं होंगे.

जिगरा में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना लीड रोल में नजर आए हैं. ये एक भाई-बहन की कहानी है. जिसमें आलिया अपने भाई को विदेश में जेल से निकालने का प्लान बनाती है. कैसे वो अपने भाई को जेल से निकालती हैं और इस बीच उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ये इसमें दिखाया गया है.

बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
जिगरा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 10 दिन में सिर्फ 27 करोड़ की ही कमाई की है. फिल्म ने दसवें दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 27.30 करोड़ हो गया है.

जिगरा ने पहले हफ्ते में सिर्फ 22.45 करोड़ की ही कमाई की थी. ओपनिंग डे पर फिल्म के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद थी मगर ऐसा हो नहीं पाया. मेकर्स पहले दिन करीब 8 करोड़ के कलेक्शन की उम्मीद लगाए हुए थे मगर फिल्म ने सिर्फ 4.55 करोड़ का ही कलेक्शन किया था.

कॉपी करने का लगा आरोप
जिगरा की बात करें तो इसे वसन बाला ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि जिगरा उनकी फिल्म सवी की कॉपी है. सवी में दिव्या अपने पति को जेल से निकालने का प्लान बनाती है वहीं जिगरा में आलिया अपने भाई को. फिल्म में आलिया का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/iWcjT3w Kaif का करवा चौथ लुक वायरल, सिंदूर फ्लॉन्ट करती आईं नजर, सास से लिया आशीर्वाद

from VVKWWV Collection Day 10: 'विक्की-विद्या' के सुहागरात की सीडी की खोज में इंट्रेस्टेड हैं दर्शक, दूसरे वीकेंड कमा डाले इतने करोड़ https://ift.tt/5kJGocP
https://ift.tt/IP6VEub

0 comments:

Post a Comment