Sidebar Ads

Monday, November 24, 2025

Mastiii 4 Box office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘मस्ती 4’ फेल हुई या पास? चौथे दिन के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी स्टारर फिल्म ‘मस्ती 4’, 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इसका सीधा मुकाबला '120 बहादुर' से है इसके बावजूद, इस एडल्ट कॉमेडी ने सोमवार को फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा फिल्म के बराबर ही कमाई की थी. चलिए यहां जानते हैं ‘मस्ती 4’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘मस्ती 4’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी की कमाई?
‘मस्ती’ फ्रैंचाइजी की चौथी इंस्टॉलमेंट ‘मस्ती 4’ का ओपनिंग वीकेंड अच्छा रहा. लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी कमाई को झटका लगा है. दरअसल चौथे दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है और ये मंडे टेस्ट में लुढ़क गई है.

वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो 'मस्ती 4' ने पहले दिन शुक्रवार को 2.75 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी. शनिवार को भी फिल्म ने यही आंकड़ा बरकरार रखा. रविवार को, तीसरे दिन, फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और इसने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन, सोमवार को फिल्म की कमाई में और गिरावट आई और इसने 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं.

इस तरह, सैकनिल्क के अनुसार, इसके चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 10 करोड़ रुपये हो गया है.

बनी 10वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एडल्ट कॉमेडी फिल्म!
अपने पहले वीकेंड में ही, मस्ती 4 ने सनी लियोनी की 2015 में आई फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' (4 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.  यह अब बॉलीवुड की अब तक की 10वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एडल्ट फिल्म बन गई है. अब इसका अगला शिकार विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख स्टारर ग्रेट ग्रैंड मस्ती है जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 13 करोड़ रुपये है. इस फिल्म को पछाड़ने के बाद  ‘मस्ती 4’ लिस्ट में 9वें नंबर पर पहुंच जाएगी.

ये हैं बॉलीवुड की टॉप 10 एडल्ट कॉमेडी फिल्में

ग्रैंड मस्ती (2013): 102.5 करोड़

क्या सुपर कूल हैं हम (2012): 45 करोड़

मस्तीज़ादे (2016): 38.42 करोड़

द शौकीन्स (2014): 32.06 करोड़

क्या कूल हैं हम 3 (2016): 30.25 करोड़

मस्ती (2004): 20.28 करोड़

क्या कूल हैं हम (2005): 15.34 करोड़

देव डी (2009): 15.30 करोड़

ग्रेट ग्रैंड मस्ती (2016): 13 करोड़

मस्ती 4: 10 करोड़ (4 दिन)

from ‘हैप्पी बर्थडे किंग’, 35 साल के हुए प्रिंस नरूला, वाइफ युविका ने लुटाया प्यार, कपल की कोजी तस्वीरें हुईं वायरल https://ift.tt/I8nHsT6
https://ift.tt/lSDhQ3X

0 comments:

Post a Comment