Sidebar Ads

Sunday, November 30, 2025

Tere Ishk Mein Bo Day 3: 'तेरे इश्क में' ने ओपनिंग वीकेंड पर उड़ा दिया गर्दा, कर डाली छप्परफाड़ कमाई, 29 फिल्मों का भी तोड़ा रिकॉर्ड

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस इंटेंस रोमांटिक ड्रामा की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत हुई थी. इसके वाद वीकेंड पर तो इसने गर्दा ही उड़ा दिया. जहां शनिवार को इसके कलेक्शन में जबरदस्त तेजी देखी गई तो वहीं रविवार को भी इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. चलिए यहां जानते हैं ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
'रांझणा' और 'अतरंगी रे' के बाद आनंद एल राय के साथ धनुष की यह तीसरी फिल्म है, और इस अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी दर्शकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा लेकर आई है. इस इंटेंस रोमांटिक ड्रामा के प्लॉट और यहां तक कि गानों तक ने दर्शकों को क्रेजी कर दिया है. दिलचस्प बात ये है कि इसे दर्शकों और क्रिटिक्स  से शानदार रिव्यू मिला हैं और इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. शानदार शुरुआत के बाद इसका ओपनिंग वीकेंड भी धमाकेदार रहा है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के पहले दिन 16 करोड़ की कमाई की थी. जिसमें इसने हिंदी में फिल्म ने 15.25 करोड़ और तमिल में 75 लाख कमाए थे. वहीं दूसरे दिन इसने 17 करोड़ कमाए जिसमें इस फिल्म ने हिंदी में 16.25 करोड़ की काई की थी जबकि तमिल में इसने 75 लाख रुपये कमाए थे.

वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 18.75 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के तीन दिनों में 51.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.

तेरे इश्क में ने तोड़ा 29 फिल्मों का ओपनिंड वीकेंड का रिकॉर्ड
‘तेरे इश्क में’ ने ओपनिंग वीकेंड पर बंपर कलेक्शन कर कई फिल्मों को पछाड़ दिया है. इस फिल्म ने साल 2025 के जिन फिल्मों के ओपनिंग डे को मात दी है उनमें 120 बहादुर (10.1 करोड़), मस्ती 4 (8.5 करोड़), दे दे प्यार दे 2 (38.43 करोड़ रुपये), हक (10.01 करोड़ रुपये), द ताज स्टोरी (5.28 करोड़ रुपये), एक दीवाने की दीवानियत (48.34 करोड़ रुपये), सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (32.12 करोड़ रुपये),  होमबाउंड (1.40 करोड़ रुपये), बागी 4 (37.14 करोड़ रुपये) को मात दी है.

इसी के साथ इसने द बंगाल फाइल्स (8.59 करोड़ रुपये), परम सुंदरी (28.48 करोड़ रुपये), सन ऑफ सरदार 2 (24.75 करोड़ रुपये), धड़क 2 (11.97 करोड़ रुपये), निकिता रॉय (86 लाख रुपये), मालिक (15.02 करोड़ रुपये), आंखों की गुस्ताखियां (1.26 करोड़ रुपये), मेट्रो इन दिनों (18.65 करोड़ रुपये), मां (18.43 करोड़ रुपये), भूल चूक माफ (28.71 करोड़ रुपये), केसरी वीर (88 लाख रुपये), कंपकंपी (92 लाख रुपये), द भूतनी (4.72 करोड़ रुपये), फुले (1.05 करोड़ रुपये), ग्राउंड जीरो (5.20 करोड़ रुपये), कैसरी चैप्टर 2 (29.62 करोड़ रुपये), जाट (40..62 करोड़ रुपये), द डिप्लोमैट (13.45 करोड़ रुपये), क्रेजी (4.25 करोड़ रुपये), सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (1.82 करोड़ रुपये) का भी रिकॉर्ड तोड़ा है.

from 252 करोड़ ड्रग्स केस: पूछताछ के दौरान पहनावे को लेकर चर्चा में ओरी, जानें क्या बोले https://ift.tt/e9VK2BQ
https://ift.tt/56qDBpg

0 comments:

Post a Comment