Sidebar Ads

Thursday, July 23, 2026

'बंटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों नेटफ्लिक्स की फिल्म 'इक्का' में नजर आ रहे हैं. इसके जरिए उन्होंने ओटीटी पर डेब्यू किया है. फिल्म में वो वकील की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं अब उनके फैंस को उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है. जल्द ही वो फिल्म 'बंटवारा 1947' के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर आ रहे हैं और अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

सेंसर बोर्ड ने बिना कट के पास की 'बंटवारा 1947'

सनी देओल की अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) ने इस फिल्म को बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है. बता दें कि ये फिल्म भारत के बंटवारे के बैकग्राउंड पर बेस्ड है. इसमें बंटवारे की दर्दनाक कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म का सनी देओल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'लोका' एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की 300 करोड़ी 'प्रलय' में एंट्री, रणवीर सिंह संग मचाएगी धूम

प्रीति जिंटा कर रही हैं कमबैक

बंटवारा 1947 में प्रीति जिंटा और सनी देओल के साथ करण देओल, अली फजल, खुशी हजारे, कनिका कपूर, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. बता दें कि इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा पांच साल से भी ज्यादा के इंतजार के बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. फिल्म में लाहौर के एक मुस्लिम परीवार की कहानी बयां होगी. हालांकि कहानी उस वक्त नया मोड़ ले लेगी जब उनका सामना एक हिंदू महिला से होगा जो लाहौर में अपना पैतृक घर छोड़ने के लिए पीछे हटने से मना कर देती है.

कब रिलीज होगी फिल्म

बंटवारा 1947 का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है. इस फिल्म को आमिर खान और अर्पणा पुरोहित मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं. ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के अंतर्गत बनी है. फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद

फिर 'रामायण' में नजर आएंगे सनी देओल

सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो लाहौर 1947 के बाद अभिनेता फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे. इसमें उन्होंने हनुमान जी का किरदार निभाया है. इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा.

from 'बंटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म https://ift.tt/i2X71CD
https://ift.tt/DUrOKbp

0 comments:

Post a Comment