Ramayana Vs Adipurush: इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. गुरुवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मेकर्स ने भव्य और दिव्य ट्रेलर रिलीज किया जो सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगा. हालांकि रामायण का ट्रेलर देखने के बाद कई फैंस प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष 'को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. आदिपुरुष को लेकर कई फैंस ने अपनी भड़ास निकाली है.

'रामायण' का ट्रेलर देखकर 'आदिपुरुष' को लिया निशाने पर

रामायण के ट्रेलर में भगवान श्री राम के किरदार में रणबीर कपूर, रावण के किरदार में यश और माता सीता के रोल में साई पल्लवी को तारीफें मिल रही हैं. ये ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने आदिपुरुष को जमकर ट्रोल किया है. लोग कह रहे हैं कि आखिर ये फिल्म सिनेमाघरों तक कैसे पहुंच गई थी? जहां रामायण का ट्रेलर एक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं आदिपुरुष का ट्रेलर भी रामायण की चर्चा के बीच एक्स पर दूसरे नंबर पर आ गया.

ये भी पढ़ें: सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का 'सुपरहीरो'?

फैंस बोले- कम से कम 6 महीने की जेल होना चाहिए

एक यूजर ने एक क्लिप शेयर करते हुए आदिपुरुष के लिए लिखा, 'आखिर ये फिल्म थिएयर में कैसे पहुंच गई थी? मैं आज तक उस सीन से उबर नहीं पाया हूं. समझ नहीं आता कि इसे एडिट में कैसे पास कर दिया गया था?' एक ने लिखा, 'आदिपुरुष को लाइफ में कोई भी दूसरी बार अनुभव नहीं करना चाहता, क्योंकि ये सिर्फ एक बार होने वाला अनुभव था.'

कुछ यूजर्स ने आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को भी निशाने पर लिया. फिल्म में एक डायलॉग था, 'कपड़ा तेरी लंका का (कपड़ा तेरे बाप का), तेल तेरी लंका का, आग तेरी लंका का और जलेगी भी तेरी लंका ही' के लिए मनोज मुंतशिर को कम से कम 6 महीने की जेल होना चाहिए.' इनके अलावा और भी कई ढेरों कमेंट्स आदिपुरुष को ट्रोल करते हुए वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर

कब रिलीज होगी 'रामायण'?

रामायण का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर हैं नमित मल्होत्रा. दो पार्ट में बन रही फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. सनी देओल हनुमान जी और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.

from '6 महीने की जेल होना चाहिए...' 'रामायण' का ट्रेलर देखकर लोग क्यों कर रहे 'आदिपुरुष' की बातें? https://ift.tt/anhkTzE
https://ift.tt/YcrdHlZ
Thursday, July 30, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» '6 महीने की जेल होना चाहिए...' 'रामायण' का ट्रेलर देखकर लोग क्यों कर रहे 'आदिपुरुष' की बातें?

0 comments:
Post a Comment