Sidebar Ads

Thursday, June 1, 2023

Sridevi Love Story: दो-दो शादीशुदा स्टार्स से चला था श्रीदेवी का अफेयर, फिर जिसे बांधी राखी, उसके साथ ही ले लिए सात फेरे

Sridevi Boney Kapoor Love Story: बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर रहीं श्रीदेवी की लव लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. 2 जून 1996 के दिन उन्होंने उन्हीं बोनी कपूर से शादी रचाई थी, जिन्हें वह कभी राखी बांधती थीं और जो पहले से शादीशुदा थे. इसके अलावा दो फिल्मी सितारों के साथ भी श्रीदेवी का नाम जुड़ा था. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये दोनों सितारे भी पहले से शादीशुदा थे. आइए आपको श्रीदेवी की लव लाइफ से रूबरू कराते हैं.

जब मिथुन के साथ जुड़ा श्रीदेवी का नाम

श्रीदेवी के अफेयर की चर्चा होती है तो उनका नाम मिथुन के साथ जरूर लिया जाता है. एक वक्त पर मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा तक किया गया कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है. कहा जाता है कि मिथुन और श्रीदेवी एक-दूसरे की मोहब्बत में गिरफ्तार हो गए थे. श्रीदेवी की खूबसूरती पर मिथुन फिदा थे तो अभिनेता के गुड लुक्स श्रीदेवी को बेहद लुभाते थे. दोनों के रिश्ते की सबसे बड़ी समस्या यह थी कि उस वक्त मिथुन शादीशुदा थे.

फिर योगिता ने उठाया ऐसा कदम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादीशुदा होने पर भी मिथुन श्रीदेवी के साथ घर बसाना चाहते थे. दोनों कई साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे, जिसकी भनक योगिता बाली को भी लग गई थी. कहा जाता है कि किशोर कुमार को तलाक देकर मिथुन के साथ घर बसाने वाली योगिता बाली को यह रिश्ता रास नहीं आया. दावा किया जाता है कि उन्होंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी.

जितेंद्र के साथ भी जुड़ा श्रीदेवी का नाम

योगिता के आत्महत्या की कोशिश वाले कदम से मिथुन बुरी तरह घबरा गए. उन्होंने श्रीदेवी से बातचीत बंद कर दी, जिसका असर यह हुआ कि यह रिश्ता बेहद खराब मोड़ पर पहुंच गया और आखिरकार टूट गया. इसके बाद श्रीदेवी का नाम जितेंद्र के साथ जुड़ा. दरअसल, उस वक्त कई फिल्मों में दोनों साथ नजर आए, जिसके चलते उनके अफेयर की अफवाह उड़ने लगीं. उस वक्त जितेंद्र भी शादीशुदा थे. ऐसे में जितेंद्र खुद ही श्रीदेवी को घर ले गए और शोभा को हो रहीं गलतफहमियों को दूर कर दिया.

जिन्हें बांधी राखी, उनके संग की शादी

श्रीदेवी की जिंदगी में बोनी कपूर की एंट्री भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. बोनी पहले से शादीशुदा थे. उनकी पत्नी मोना शौरी भी श्रीदेवी की अच्छी दोस्त थीं और उनके ही घर में रहती थीं. एक वक्त ऐसा भी रहा, जब मिथुन को अपनी मोहब्बत का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी. जब मिथुन से श्रीदेवी का रिश्ता टूट गया तो वह बोनी कपूर के करीब आ गईं. इसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आम हुईं, जिस पर बोनी कपूर ने मोना को तलाक दे दिया और 2 जून 1996 के दिन श्रीदेवी से शादी कर ली.

<a href="https://ift.tt/2beMG0J Sinha Birthday: घर का नाम 'रामायण', पर हनुमान जी से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं सोनाक्षी, जानें पूरा किस्सा

from bollywood https://ift.tt/1mxClBA
https://ift.tt/yJW0xZG

Zara Hatke Zara Bachke: सारा अली खान को महाकाल जाने पर ट्रोल करने वालों को विक्की कौशल का करारा जवाब, बोले- 'वो जिस धर्म को अपनाना...'

Vicky Kaushal Reply For Sara Ali Khan: विक्की कौशल के साथ मिलकर सारा अली खान ने अपनी अपकमिंग मूवी 'जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke)' से धूम मचाने के लिए कमर को कस लिया है. सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी इस मूवी के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. इसी सिलसिले में एक्ट्रेस अजमेर शरीफ (Ajmer Sharif) के साथ महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) का सफर किया. हालांक इसी बीच सारा अली खान धर्म को लेकर ट्रोल भी हुईं.

धर्म को लेकर हुई ट्रोल

सारा अली खान के पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं, जबकि उनकी मां अम़ृता सिंह हिन्दू. इसी के चलते सारा अली खान हर जगह जाती हैं. इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने सारा को ट्रोल भी किया है. ट्रोलर्स का कहना है कि सारा को कैसे महाकाल मंदिर में जाने दिया गया.

सारा अली खान ने कहा

अपने इस धर्म को लेकर सारा अली खान ने कहा, 'वो अच्छी एनर्जी में बहुत यकीन रखती हैं. अगर उन्हें अच्छी एनर्जी महसूस हो रही है, तो वो उस जगह प्रेयर जरूर करेंगी. इसके साथ साथ सारा ने कहा कि एक एक्ट्रेस होने के नाते उनका वर्क रिव्यू का सबजेक्ट है. हालांक ये पूरी बात पर्सनल ही है.'

विक्की कौशल ने दिया जवाब

सारा अली खान के ट्रोल किए जाने के बाद विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कहा कि, 'इस तरह के तमाम सवालों को सबसे पहले ट्रोलर्स से करना चाहिए. जब मीडिया ऐसे चीजों को कवर करता है, तो ट्रोलर्स के हौसले और बुलंद हो जाते हैं. एक्टर्स यहां पर फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हैं और प्रेस इस तरह के सवाल कर रही है. सारा अली खान (Sara Ali Khan) को पूरा हक है कि वो जिस धर्म को अपनाना चाहती है, उस पर चल सकती हैं.' फैंस ने विक्की कौशल के इस कदम की तारीफ की.

कबीर खान की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भौकाल दिखाएंगे भुवन अरोड़ा, ये है अपडेट

from bollywood https://ift.tt/6qaQYgG
https://ift.tt/yJW0xZG

Nitish Bharadwaj Birthday: नीतीश ने रील लाइफ में गोपियों संग रचाया रास, रियल लाइफ में पत्नी से भी ले लिया था तलाक

Nitish Bharadwaj Unknown Facts: वह छोटे पर्दे पर श्रीकृष्ण क्या बने, पूरी दुनिया ने उन्हें भगवान मानकर पूजना शुरू कर दिया. बात हो रही है महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज की. आज नीतीश का बर्थडे है. ऐसे में हम आपको उनकी निजी जिंदगी से रूबरू करा रहे हैं.

एक्टिंग की दुनिया में ऐसे रखा कदम

2 जून 1963 के दिन मुंबई में जन्मे नीतीश भारद्वाज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वह छोटे पर्दे पर जब पहली बार कृष्ण बने तो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह किरदार उनकी असल जिंदगी में भी रच-बस जाएगा. दरअसल, एक्टिंग करने से पहले नीतीश वेटनरी सर्जन थे, लेकिन इस काम में उनका मन नहीं लगता था. ऐसे में उन्होंने मराठी थिएटर में एक्टिंग की शुरुआत की और जल्द ही हिंदी थिएटर से जुड़ गए.

कान्हा से किस्मत कनेक्शन

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नीतीश भारद्वाज और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की तिथि एक जैसी है. दरअसल, भगवान श्रीकृष्ण भादों माह में कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि के दिन रोहिणी नक्षत्र में पैदा हुए थे. वहीं, नीतीश का जन्म भी इसी नक्षत्र में हुआ था. ऐसे में अभिनेता मानते हैं कि इसी संयोग की वजह से उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने का मौका मिला.

श्रीकृष्ण नहीं बनना चाहते थे नीतीश

भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले नीतीश इस रोल को निभाने के लिए कभी तैयार नहीं थे. पहले उन्हें विदुर का किरदार ऑफर किया गया था, लेकिन उम्र कम होने की वजह से उनसे यह रोल नहीं कराया गया. इसके बाद उन्हें नकुल और सहदेव के किरदार ऑफर हुए, जो नीतीश को पसंद नहीं आए. वह अभिमन्यु बनना चाहते थे, जिसके लिए बीआर चोपड़ा तैयार नहीं थे. जब उन्हें श्रीकृष्ण का किरदार ऑफर किया गया, तब वह स्क्रीन टेस्ट से कई दिन तक भागते रहे थे.

दोनों पत्नियों से हुआ तलाक

छोटे पर्दे पर हजारों गोपियों संग रास रचाने वाले नीतीश भारद्वाज अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे. दरअसल, टीवी पर उनका किरदार बेहद दिलचस्प रहा. उन्होंने हजारों गोपियों के साथ रास रचाया, लेकिन पर्सनल जिंदगी में उन्हें न तो प्यार मिला और न ही साथी. नीतीश ने दो-दो शादियां कीं, जो सफल नहीं रहीं. उनकी पहली शादी 27 दिसंबर 1991 के दिन मोनिषा पाटिल से हुई, लेकिन 2005 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद नीतीश की जिंदगी में आईएएस स्मिता आईं, लेकिन 2019 में यह रिश्ता भी टूट गया.

<a href="https://ift.tt/HphNC8L Dutta Pregnancy: प्रेग्नेंसी में इन तकलीफों से गुजर रही हैं अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी, इशिता ने फैंस के साथ शेयर की तस्वीर

from bollywood https://ift.tt/uxR7VNL
https://ift.tt/yJW0xZG

Mani Ratnam Birthday: कभी 'गुरु' से रूबरू तो कभी कराया 'रावण' से सामना, क्या आपने देखीं मणिरत्नम की ये फिल्में?

Mani Ratnam Unknown Facts: तमिल में फिल्में बनाना उनसे बेहतर कोई नहीं जानता, जो हिंदी में डब होने के बाद जमकर धूम मचाती हैं... आलम यह है कि वह अपने करियर में तमाम शानदार फिल्में बना चुके हैं. यही वजह है कि उनकी एक फिल्म को 40 अवॉर्ड्स मिल चुके हैं. दरअसल, हम आपको मणिरत्नम के बारे में बता रहे हैं, जिनका आज जन्मदिन है. बता दें कि 2 जून 1956 के दिन मदुरई में जन्मे मणिरत्नम पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुके हैं. हम आपको उनकी 10 सबसे बेहतरीन फिल्मों से रूबरू करा रहे हैं...

पोन्नियिन सेल्वन

चोल वंश के इतिहास पर आधारित पोन्नियिन सेल्वन के दोनों पार्ट रिलीज हो चुके हैं. मणिरत्नम ने इस फिल्म की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास 'पोननियन सेल्वन' से ली है, जो 1955 में प्रकाशित हुआ था. ऐश्वर्या राय बच्चन, चिनॉय विक्रम, कार्ति, जयम रवि, तृषा, शोभिता धूलिपाला, ऐश्वर्य लक्ष्मी, शरत कुमार और प्रकाश राज जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना चुकी है.

रोजा

साल 1995 में रिलीज हुई यह फिल्म मणिरत्नम की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. कहानी के साथ-साथ इस फिल्म के गाने भी हर किसी की जुबां पर छा गए थे. इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई थी, जो अपने पति को बचाने के लिए आतंकियों से टकरा जाती है.

बॉम्बे

इस फिल्म में मुंबई दंगों को बखूबी दिखाया गया था. हिंदी, तेलुगू और मलयालम तीन भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते थे. मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म में अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

दिल से

साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला ने अहम भूमिका निभाई थी. मणिरत्नम की यह फिल्म फैंस के दिल को छू गई थी. बता दें कि इसी फिल्म से एआर रहमान ने डेब्यू किया था.

गुरु

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म गुरु में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में एक लड़के को दिखाया गया था, जो जो छोटे से गांव से निकलकर बड़ा कारोबारी बनता है. दावा किया जाता है कि यह फिल्म धीरूभाई अंबानी की जिंदगी पर आधारित थी.

कन्नाथिल मुथामित्तल

आर माधवन अभिनीत 'कन्नाथिल मुथामित्तल' में एक छोटी लड़की की कहानी दिखाई गई, जिसे गोद लिया गया था. बाद में वह बच्ची अपनी असली मां की खोज में निकल पड़ती है. इस फिल्म ने कुल 40 पुरस्कार जीते थे. तमिल भाषा में बनी इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ संपादन सहित छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किए थे.

गीतांजलि

तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन जैसे दिग्गज सितारों से सजी 'गीतांजलि' मणिरत्नम द्वारा निर्देशित एकमात्र तेलुगू फिल्म है. साल 1989 के दौरान बनी इस रोमांटिक फिल्म में नागार्जुन के साथ गिरिजा शेट्टर नजर आई थीं. इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बनाया गया, जिसका नाम 'याद रखेगी दुनिया' रखा गया था.

थलपति

यह फिल्म अंडरवर्ल्ड पर आधारित तमिल फिल्म थी, जिसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, मम्मूटी, जयशंकर और अमरीश पुरी आदि सितारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. दुर्योधन और कर्ण की दोस्ती पर आधारित इस फिल्म को काफी पसंद किया गया.

रावण

साल 2010 में मणिरत्नम ने फिल्म 'रावण' बनाई थी, जिसमें विक्रम, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे. गोविंदा, निखिल द्विवेदी, तेजस्विनी कोल्हापुरे और प्रियामणि ने फिल्म में सहायक की भूमिका निभाई थी.

युवा

पॉलिटिकल थ्रिलर ड्रामा पर आधारित फिल्म ‘युवा' साल 2004 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल, ओम पुरी, सोनू सूद ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

<a href="https://ift.tt/2beMG0J Sinha Birthday: घर का नाम 'रामायण', पर हनुमान जी से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं सोनाक्षी, जानें पूरा किस्सा

from bollywood https://ift.tt/YDpMUkr
https://ift.tt/yJW0xZG

क्या पिता बन गए हैं 'बाहुबली' एक्टर राणा दुगग्बाती? एक्टर ने खुद दिया ये बड़ा हिंट

Rana Daggubati Baby:  साउथ के पॉपुलर एक्टर राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने हर फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीता है. पिछले कुछ दिनों से एक्टर को लेकर ये अफवाहें उड़ रही है कि वो पिता बनने वाले हैं. ये अफवाहें तब फैल रही है जब से उनकी खूबसूरत वाइफ मिहीका बजाज (Miheeka Bajaj) का बीच किनारे घूमते हुए एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वो काफ्तान ड्रेस पहने हुए थी. जिसे देखकर ये लग रहा था कि वो मां बनने वाली हैं. वहीं अब इन खबरों पर राणा ने रिएक्शन दिया है.

पिता बनने के सवाल पर ये बोले राणा

राणा दुग्गबाती हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुए थे. जहां एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ की कई बातें शेयर की है. इसी दौरान जब राणा से पूछा गया कि, अब आप एक एक फैमिली मैन बन गए है तो इस सवाल पर राणा ने कोई जबाव नहीं दिया लेकिन वो हंसते हुए नजर आए. जिसके बाद से एक्टर के फैन ये अंदाजा लगा रहे हैं कि अब राणा पिता बन गए हैं और मिहीका के साथ अपनी लाइफ में काफी खुश है.

एक्टर नहीं प्रोड्यूसर बनना चाहते थे राणा

इस इंटरव्यू में राणा ने अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए बताया कि – मैं शुरुआत से ही एक्टर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर बनना चाहता था. इसलिए मैंने एक फिल्म भी बनाई थी, लेकिन हर किसी ने उसे खरीदने से मना कर दिया. हालांकि अब वो फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होकर दो अवॉर्ड भी जीते चुकी है. फिर मैंने एक्टिंग की लाइन में कदम रखा औऱ हर फिल्म में अलग किरदार निभाने की कोशिश की.

बता दें राणा और मिहीका बजाज की शादी 8 अगस्त 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी. दोनों की शादी में बस करीबी लोग ही शामिल हुए थे. एक्टर की वाइफ मिहिका एक इवेंट प्लानर हैं. जिनका मुंबई में उनका 'ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो' भी है.

यह भी पढ़ें -

Rakul Preet Singh Pics: प्रिंटेड जंपसूट पहने बीच पर सुकून भरे पल बिताती दिखीं रकुल, फैंस के साथ शेयर की वेकेशन की तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/J3Flvnd
https://ift.tt/yJW0xZG

Sonakshi Sinha Birthday: घर का नाम 'रामायण', पर हनुमान जी से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं सोनाक्षी, जानें पूरा किस्सा

Sonakshi Sinha Unknown Facts: 2 जून 1987 के दिन बिहार की राजधानी पटना में पैदा हुईं सोनाक्षी सिन्हा ने कभी एक्टिंग के बारे में सोचा तक नहीं था. वह तो फिल्मों में काम भी नहीं करना चाहती थीं. शॉटगन यानी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी होने का सोनाक्षी को जितना फायदा मिला, उतना ही उन्होंने नुकसान भी उठाया. स्टारकिड होने की वजह से एक बार तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया गया और यह किस्सा रामायण से जुड़ा हुआ है. बर्थडे स्पेशल में आज हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं.

एक जमाने में काफी मोटी थीं सोनाक्षी

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कॉलेज के वक्त सोनाक्षी का वजन 90 किलो था. उस वक्त वह काफी मोटी दिखती थीं, लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना वजन 30 किलो तक घटा लिया. इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म की वजह से ही सोनाक्षी को बॉलीवुड की दबंग गर्ल कहा जाता है.

केबीसी में नहीं दे पाई थीं इस सवाल का जवाब

बता दें कि अपने बयानों की वजह से सोनाक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं. एक बार वह अपने जवाब को लेकर भी ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं. दरअसल, सोनाक्षी बतौर स्पेशल गेस्ट कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंची थीं. उस दौरान अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से ‘रामायण’ को लेकर बेहद आसान सवाल पूछा था. अमिताभ ने पूछा था कि रामायण के अनुसार हनुमानजी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे ? इस सवाल का जवाब देने के लिए सोनाक्षी ने लाइफलाइन का सहारा लिया था.

बिग बी भी रह गए थे हैरान

सोनाक्षी के इस कदम पर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए थे. उन्होंने कहा था, 'आपके घर का नाम रामायण है. आपके पिता का नाम शत्रुघ्न है और भाइयों के नाम लव-कुश हैं.' उस दौरान सोनाक्षी सिर्फ मुस्कुराकर रह गई थीं. इस शो के बाद सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं.

<a href="https://ift.tt/HphNC8L Dutta Pregnancy: प्रेग्नेंसी में इन तकलीफों से गुजर रही हैं अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी, इशिता ने फैंस के साथ शेयर की तस्वीर

from bollywood https://ift.tt/GVaziUL
https://ift.tt/yJW0xZG

Wednesday, May 31, 2023

Salman Khan ने नहीं किया Vicky Kaushal को Ignore, वीडियो का सच आया सामने | ENT LIVE

IIFA 2023 में Salman Khan के Bodyguard ने Vicky Kaushal को धक्का मार दिया था. जिसके बाद फैंस ने इस बात पर नराजगी दिखाई थी. अब Salman Khan ने इस बात की सच्चाई बताई है. क्या है सच ? जानिए इस वीडियो में.

Producer: Tonakshi

Editor: Naveen

from bollywood https://ift.tt/BGdaq4o
https://ift.tt/yJW0xZG