Sidebar Ads

Wednesday, August 2, 2023

Maniesh Paul Birthday: 'भूत' बनकर एक्टिंग की दुनिया में आए थे मनीष पॉल, कभी जेब में नहीं होते थे किराया भरने के भी पैसे

Maniesh Paul Unknown Facts: कोई भी कलाकार हीरो या विलेन बनकर छोटे और बड़े पर्दे पर एंट्री करता है, लेकिन उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में पहली दस्तक 'भूत' बनकर दी थी. यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि मनीष पॉल हैं, जिन्होंने 3 अगस्त 1981 के दिन दिलवालों की दिल्ली में जन्म लिया था. बर्थडे स्पेशल में हम आपको मनीष की जिंदगी के उन किस्सों से रूबरू करा रहे हैं, जिनसे शायद आप भी अनजान होंगे.

कई विधाओं में माहिर हैं मनीष पॉल

सियालकोट से दिल्ली आए पंजाबी गड़रिया परिवार में जन्मे मनीष पॉल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. कारोबारी घराने से ताल्लुक करने वाले मनीष सिर्फ एक्टिंग में ही अपना हुनर नहीं दिखाते हैं, बल्कि वह मॉडलिंग, एंकरिंग, सिंगिंग और टेलीविजन प्रेजेंटर के रूप में भी नाम कमा चुके हैं. इसके अलावा वह आरजे और वीजे की जिम्मेदारी भी बखूबी उठा चुके हैं. हालांकि, कामयाबी के मुकाम पर पहुंचने से पहले मनीष को काफी संघर्ष करना पड़ा.

संघर्ष की पटरी से गुजरी मनीष की गाड़ी

बता दें कि मनीष ने एक्टिंग के बारे में कभी सोचा तक नहीं था. वह तो कॉलेज के दिनों में स्टेज पर होस्ट करते थे, जिससे समा बंध जाता था. कुछ दोस्तों ने मनीष को उनकी इस काबिलियत का इल्म कराया तो उन्होंने होस्टिंग की दुनिया को ही अपना करियर बनाने की ठान ली और मुंबई आ गए. हालांकि, कामयाबी हासिल करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. दरअसल, 2002 के दौरान मनीष को एक चैनल का शो संडे टैंगो होस्ट करने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने पहले वीजे तो बाद में आरजे के रूप में भी काम किया, लेकिन 2008 के दौरान करीब एक साल तक वह पूरी तरह बेरोजगार रहे. उस दौरान उनके पास मकान का किराया देने तक के पैसे नहीं होते थे.

ऐसे शुरू हुआ मनीष का करियर

मनीष की जिंदगी ने करवट उस वक्त ली, जब वह ‘डांस इंडिया डांस’ शो से जुड़े. उन्होंने साल 2012 से 2020 तक इस रियलिटी शो को होस्ट किया. इसके बाद उन्होंने घोस्ट बना दोस्त सीरियल में घोस्ट का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान हासिल की. इसके अलावा वह मिक्की वायरस, तीस मार खां और जुग जुग जियो समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुके हैं.

नोरा फतेही को सेट पर को-एक्टर ने मारे थप्पड़...खींचे बाल, जब छलका एक्ट्रेस का दर्द..

from bollywood https://ift.tt/hGmiOV7
https://ift.tt/6MjbWco

RARKPK BO Collection Day 6: घटती कमाई के बावजूद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने 60 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानिए-छठे दिन का कलेक्शन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से करण जौहर ने सात साल बाद डायरेक्शन में कम बैक किया है. ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली थी इसके बाद फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन भी शानदार रहा था. हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज के 6ठे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है?

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने छठे दिन कितने करोड़ कमाए?
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन कर है. इससे पहले ये स्टार्स ‘गली बॉय’ में भी नजर आए थे. वहीं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’  में एक बार फिर करण जौहर का मैजिक देखने को मिल रहा है. फिल्म को क्रिटिक्स और सोशल मीडिया पर भी पॉजिटिव रिव्यू मिला था. हालांकि शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में वीकडेज में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. सोमवार को जहां ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 7.02 करोड़ का कारोबार किया तो वहीं मंगलवार को फिल्म की कमाई 7.30 करोड़ रुपये रही. वहीं अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के रिलीज के 6ठे दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 6.90 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 67.12 करोड़ रुपये हो गया है.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी क्या 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल?
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज के 6 दिनों में 67 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. हालांकि फिल्म अभी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से काफी दूर है. हालांकि उम्मीद है कि इस वीकेंड पर फिल्म की कमी में फिर उछाल आएगा और ये 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकती है. फिलहाल सभी की निगाहें वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं.

वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रणवीर और आलिया के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन समेत कई अन्य कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें: -अस्पताल में एडमिट हुईं 'द केरला स्टोरी' एक्ट्रेस अदा शर्मा, डायरिया और फूड एलर्जी के चलते बिगड़ी तबियत

from bollywood https://ift.tt/YAFOTJk
https://ift.tt/6MjbWco

Tuesday, August 1, 2023

Ruslaan Mumtaz Birthday: 'MP3' से बॉलीवुड का गाना गाकर टीवी की दुनिया में आए थे रुसलान, डांस करते-करते लुटाया था अपना दिल

Ruslaan Mumtaz Unknown Facts: कहने को वह स्टार किड हैं, लेकिन उन्हें इसका फायदा कभी नहीं मिला. बात चाहे बड़े पर्दे की हो या छोटे पर्दे की, उन्होंने जो भी मुकाम हासिल किया, वह खुद के दम पर ही पाया. बात हो रही है अपने जमाने की मशहूर अदाकारा अंजना मुमताज के बेटे रुसलान मुमताज की,  जिनका जन्म 2 अगस्त 1982 के दिन जर्मनी के लिकटेंस्टाइन में हुआ था. बर्थडे स्पेशल में हम आपको रुसलान की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं.

बड़े पर्दे से हुई थी करियर की शुरुआत

रुसलान ने साल 2007 के दौरान MP3: मेरा पहला पहला प्यार फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई, लेकिन रुसलान के लुक्स और अदाकारी की काफी तारीफ हुई थी. इसके बाद वह तेरे संग: ए किडल्ट लव स्टोरी, जाने कहां से आई है, डेंजरस इश्क, आई डोंट लव यू, खेल तो अब शुरू होगा, लेट्स प्ले, जबरिया जोड़ी, ये साली आशिकी, नमस्ते वहाला, ओए मामू और अजय वर्द्धन आदि फिल्मों में नजर आ चुके हैं. बता दें कि रुसलान वेब सीरीज जख्मी और एआई एसएसए माई वर्चुअल गर्लफ्रेंड 3 में भी काम कर चुके हैं.

टीवी की दुनिया में कमाया नाम

बॉलीवुड में मनचाही शोहरत नहीं मिलने पर रुसलान ने टीवी की दुनिया का रुख किया और साल 2013 के दौरान सीरियल कहता है दिल जी ले जरा से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया. इसके बाद वह एनकाउंटर, कर्टन रेजर ऑफ अमेजिंग स्पाइडर मैन 2, ये है आशिकी, एमटीवी बिग एफ, बालिका वधू, एक विवाह ऐसा भी, लाल इश्क, मैं मायके चली जाऊंगी और ये रिश्ते हैं प्यार के आदि सीरियल में भी दमदार अदाकारी दिखा चुके हैं.

डांस करते-करते मिली मोहब्बत

रुसलान की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है. उन्होंने साल 2014 के दौरान निराली मेहता से शादी की थी, जिन्हें वह करीब नौ साल से डेट कर रहे थे. दोनों की पहली मुलाकात श्यामक डावर की डांस क्लास में हुई थी. पहले तो उनकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे मोहब्बत में तब्दील हो गई. दोनों ने साल 2014 के दौरान अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया था और 14 फरवरी के दिन कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद उन्होंने 2 मार्च 2014 के दिन गुजराती रीति-रिवाज के हिसाब से शादी की. दोनों के एक बेटा है, जिसका नाम रेयान है.

<a href="https://ift.tt/q618aZb Girl 2 Trailer: आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे की 'ड्रीम गर्ल 2' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, पूजा से संभालकर रखिएगा अपना दिल

from bollywood https://ift.tt/eVnMgpO
https://ift.tt/6MjbWco

Siddharth Roy Kapur Birthday: बचपन की दोस्त संग भी नहीं चला था सिद्धार्थ का रिश्ता, फिर विद्या के दिल में यूं बनाई अपनी जगह

Siddharth Roy Kapur Unknown Facts: उनकी काबिलियत ने सिनेमा को बेहतरीन फिल्मों से नवाजा है. हालांकि, उनकी चर्चा उनके काम के लिए कम और उनकी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा होती है. यकीनन हम दिग्गज फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की बात कर रहे हैं, जो बेहतरीन एक्ट्रेस विद्या बालन के पति हैं. वैसे 2 अगस्त 1974 के दिन मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. बर्थडे स्पेशल में हम आपको उनकी जिंदगी के किस्सों से रूबरू करा रहे हैं.

बॉलीवुड को दिया बेहतरीन फिल्मों का तोहफा

बता दें कि विद्या बालन के पति बनने से पहले ही सिद्धार्थ रॉय कपूर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ चुके थे. हालांकि, इसे पाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष भी किया. बता दें कि सिद्धार्थ ने बॉलीवुड को ‘पीहू’, ‘दंगल’, ‘सत्याग्रह’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हीरोइन’ और ‘बर्फी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का तोहफा दिया है.

कभी सिर्फ दो हजार रुपये कमाते थे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ रॉय कपूर ने हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में अपना सफर साल 1994 के दौरान रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी यूटीवी में बतौर इंटर्न शुरू किया था. उस वक्त उन्हें महज 2000 रुपये मिलते थे. हालांकि, छोटा कद होने के बाद भी वह कंपनी को आगे बढ़ाने की स्ट्रैटजी पर काम करने लगे. साथ ही, उन्होंने एमबीए भी कर लिया. इसके बाद वह प्रॉक्टर एंड गैम्बल से जुड़े और कुछ समय बाद स्टार टीवी के हॉन्गकॉन्ग ऑफिस में काम करने लगे.

ऐसे पलटी थी सिद्धार्थ की किस्मत

रॉनी स्क्रूवाला ने कुछ समय बाद सिद्धार्थ को अपनी कंपनी दोबारा जॉइन करने के लिए कहा, जहां वापसी करते ही उन्होंने ‘रंग दे बसंती’ और ‘खोसला का घोंसला’ जैसी फिल्मों की मार्केटिंग की थी. साल 2014 के दौरान उन्होंने डिज्नी इंडिया को बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर जॉइन किया और चैनल्स को सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया. साल 2017 में सिद्धार्थ ने अपनी प्रॉडक्शन कंपनी शुरू की. उनकी कामयाबी की वजह से ही उन्हें मार्केटिंग का बादशाह माना जाता है.

बचपन की दोस्त संग नहीं चला रिश्ता

प्रोफेशनल लाइफ में भले ही सिद्धार्थ ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी शुरुआत में ज्यादा अच्छी नहीं रही. उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त आरती बजाज से शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया. इसके बाद उन्होंने टीवी प्रॉड्यूसर कविता को अपना जीवनसाथी बनाया, लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली. इसके बाद सिद्धार्थ की जिंदगी में विद्या बालन की एंट्री हुई. कहा जाता है कि करण जौहर ने विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की पहली मुलाकात कराई थी. सिद्धार्थ तो पहली ही नजर में विद्या से प्यार कर बैठे थे, लेकिन विद्या ने ही उनकी मोहब्बत कबूल करने में देर लगाई. हालांकि, 2012 के दौरान दोनों ने पंजाबी और तमिल रीति रिवाज से शादी कर ली.

<a href="https://ift.tt/q618aZb Girl 2 Trailer: आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे की 'ड्रीम गर्ल 2' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, पूजा से संभालकर रखिएगा अपना दिल

from bollywood https://ift.tt/0DrafIC
https://ift.tt/6MjbWco

Bollywood Celebs: तलाक लेने में माहिर हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, कई बार बदल चुके अपना हमसफर

Bollywood Celebs Divorce: बॉलीवुड में हाई प्रोफाइल सेलेब्स के रिश्तों की चर्चा हर तरफ होती है. कभी उनकी शादी की बात होती है तो कभी तलाक की. क्या आप जानते हैं कि मायानगरी में कई सितारे ऐसे भी हैं, जो कई बार अपना हमसफर बदल चुके हैं? अगर नहीं तो यह स्पेशल रिपोर्ट खास आपके लिए तैयार की गई है.

दो बार तलाक ले चुके आमिर खान

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रह चुके हैं. उन्होंने अब तक दो बार शादी की और दोनों ही बार तलाक ले लिया. उन्होंने साल 1986 के दौरान रीना दत्ता को अपना हमसफर बनाया, जिनसे 2002 में तलाक ले लिया. इसके बाद 2005 में उन्होंने किरण राव को अपना हमसफर बनाया और 2021 में उन्हें भी तलाक दे दिया.

लिस्ट में संजय दत्त भी शामिल

संजय दत्त ने साल 1987 के दौरान ऋचा शर्मा से पहली शादी की थी. 1993 के दौरान चर्चा थी कि संजय दत्त ने ऋचा शर्मा से तलाक मांगा था. हालांकि, इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई और 1996 के दौरान ऋचा का निधन हो गया. इसके बाद संजय दत्त ने रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन कुछ समय बाद उनसे तलाक ले लिया. वहीं, संजय दत्त ने मान्यता से शादी की.

किशोर कुमार ने तीन बार लिया था तलाक

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन गायकों में शुमार किशोर कुमार ने अपनी जिंदगी में चार बार शादी की थी. उन्होंने लीना चंद्राकर से शादी करने से पहले रूमा घोष, मधुबाला और योगिता बाली को तलाक दिया था.

नीलिमा अजीम ने दो-दो बार लिया तलाक

शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने सबसे पहले साल 1979 के दौरान पंकज कपूर से शादी की थी और 1984 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद उनकी जिंदगी में राजेश खट्टर आए. दोनों ने 1990 में शादी की, लेकिन 2001 में उनका तलाक हो गया. दो-दो तलाक के बाद नीलिमा अजीम ने 2004 में रजा अली खान को अपना हमसफर बनाया, लेकिन 2009 में यह रिश्ता भी टूट गया.

करन सिंह ग्रोवर भी किसी से नहीं पीछे

दो-दो बार तलाक लेने के मामले में करन सिंह ग्रोवर भी किसी से पीछे नहीं हैं. उन्होंने 2008 के दौरान श्रद्धा निगम से शादी की थी, लेकिन 10 महीने में ही उनका तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने जेनिफर विंगेट को अपना हमसफर बनाया, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिन टिक नहीं सका. अब करन सिंह ग्रोवर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं.

<a href="https://ift.tt/q618aZb Girl 2 Trailer: आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे की 'ड्रीम गर्ल 2' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, पूजा से संभालकर रखिएगा अपना दिल

from bollywood https://ift.tt/bsrPaY7
https://ift.tt/LUcJAhP

Aamir Khan के भतीजे Imran Khan एक्टिंग में कमबैक करने के लिए है तैयार, मगर रख दी ये बड़ी शर्त

Imran Khan On Comeback: आमिर खान (Aamir Khan) के भतीजे इमरान खान (Imran Khan) एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. लेकिन फैंस उन्हें आज भी मिस करते हैं. इमरान खान ने जाने तू या जाने ना से बॉलीवुड में कदम रखा था और पहली ही फिल्म से छा गए थे. उनकी फिल्म कट्टी-बट्टी में कॉमेडी टाइमिंग को काफी पसंद किया गया था. इमरान के फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है तो इसी बीच एक्टर ने फैंस को एक हिंट दे डाली है. जिसे देखने के बाद उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.

मंगलवार को जीनत अमान के पोस्ट पर एक फैन ने इमरान खान के कमबैक को लेकर कमेंट किया था. एक फैन ने लिखा- 'जीनत जी ने भी कमबैक कर लिया, पता नहीं मेरा इमरान कब करेगा.' सरप्राइज की बात ये है इमरान ने इस फैन के कमेंट का जवाब भी दिया.

इमरान ने दिया जवाब
इमरान खान ने अपनी फैन के कमेंट का जवाब दिया. उन्होंने लिखा- चलो अदिति, इसे इंटरनेट पर छोड़ देते हैं... 1 मिलियन लाइक्स और मैं वापसी करूंगा. इतना ही नहीं इमरान ने जीनत अमान का एक पोस्ट भी शेयर किया है. उन्होंने अपनी स्टोरी पर उनका पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-जीनत जी से नोट्स ले रहा हूं कि कमबैक कैसे करें.

फैंस हुए एक्साइटेड
इमरान खान का कमेंट देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. वह उस पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- उम्मीद करती हूं ये कोई मार्केटिंग स्ट्रैटिजी नहीं होगी. वहीं दूसरे ने लिखा- डेली बेली 2 और ऑरिजिनल स्टफ का इंतजार कर रहे हैं. एक ने लिखा- मैं अपनी 3 आईडी से ये सच करने की कोशिश कर रहा हूं. एक ने लिखा- सर थोड़ा कनसेशन नहीं हो सकता क्या.

इमरान खान ने एक्टिंग के बाद डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन वो इसे आगे नहीं बढ़ा पाए. इमरान ने 2018 में एक शॉर्ट फिल्म मिशन मार्स कीप वॉकिंग इंडिया को डायरेक्ट किया था. लेकिन ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

ये भी पढ़ें: हाथ में ड्रिप लगी फोटो शेयर करने के बाद बिग बॉस OTT फेम Raqesh Bapat ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले- 'मैं आईसीयू में हूं'

from bollywood https://ift.tt/G4qxvkp
https://ift.tt/LUcJAhP

RARKPK BO Collection Day 5: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को भी रही सुस्त, रिलीज के 5वें दिन बस इतना कर पाई कलेक्शन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Collection Day 5:करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की ओपनिंग ठीक-ठाक रही थी. इसके बाद अच्छी वर्ड ऑफ माउथ के कारण फिल्म ने शनिवार और रविवार को शानदार कलेक्शन किया. हालांकि रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई. चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को कितने करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है.

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की 5वें दिन की कमाई कितनी रही?
‘गली बॉय’ के बाद ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’  में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों के दिलों को छू रही है. हालांकि ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कारोबार करने के बाद ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कमाई में सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई और इसने 7.02 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन भी 7 करोड़ का कारोबार किया है. हालांकि ऑफिशियल आंकड़े आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत फेरबदल हो सकता है. इसी के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 59.92 करोड़ रुपये हो गई है.

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कमाई को अगले हफ्ते लग सकता है झटका
बड़े बजट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कमाई की रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है कि ये इस हफ्ते 80 से 85 करोड़ का कारोबार कर सकती है. हालांकि अगले हफ्ते फिल्म की कमाई को झटका लग सकता है क्योंकि सिनेमाघरों में जहां 10 अगस्त को रजनीकांत की जेलर धमाल मचाने को तैयार है तो वहीं 11 अगस्त को  सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ रिलीज हो रही है. ऐसे में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए ज्यादा स्क्रीन्स नहीं होगी. अब देखने वाली बात ये होगी कि इन बड़ी फिल्मों के बीच में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ कितना प्रॉफिट कमा पाती है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/xTD4Lpc Padukone की मां को पसंद नहीं थे रणवीर सिंह, एक्टर ने खुद किया खुलासा, बोले- 'उनके पल्ले नहीं पड़ा...'

from bollywood https://ift.tt/qN2h8gA
https://ift.tt/LUcJAhP