Sidebar Ads

Wednesday, March 11, 2026

Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?

बिजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी ‘तू या मैं’ एक सर्वाइवल ड्रामा है जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूरन ने लीड रोल प्ले किया था. ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर अपना रन खत्म कर चुकी है. इस फिल्म को दर्शकों से ठंडा रिस्पॉन्मस मिला था और रिलीज के पहले दिन ही इसने निराशाजनक शुरुआत की थी. उसके बाद ये कभी रफ्तार नहीं पकड़ पाई. ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है. चलिए यहां जानते हैं इसका भारत में लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहा है?

‘तू या मैं’ का लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहा?
सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा ‘तू या मैं’ ने 90 लाख के कलेक्शन के साथ धीमी शुरुआत की थी और इसने पहले हफ्ते में लगभग 4.25 करोड़ रुपयों का नेट कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में 60 परसेंट की भारी गिरावट आई और इसने 1.70 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे हफ्ते में इसने 38 फीसदी की गिरावट के साथ 1.05 करोड़ रुपये जमा किए. फिर आदर्श गौरव स्टारर इस फ़िल्म ने चौथे हफ़्ते के पहले पांच दिनों में 30 लाख रुपये और कमाए, जिससे इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी कुल नेट कमाई 7.30 करोड़ रुपये हो गई.

अब कलर येलो प्रोडक्शंस और भानुशाली स्टूडियोज़ के सपोर्ट से बनी, ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम तोड़ चुकी है और ये अपनी आखिरी साँसें ले रही है. फिर भी, यह सर्वाइवल थ्रिलर इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर 7.50 करोड़ रुपये नेट की कमाई के साथ थिएटर में अपनी दौड़ पूरी करने की उम्मीद कर रही है.

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ भी नहीं आया काम
गौरतलब है कि इस फिल्म को ठीक-ठाक वर्ड-ऑफ़-माउथ मिला, लेकिन टिकट खिड़की पर इसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसी के साथ  तू या मैं बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रहीय यह देखना दिलचस्प होगा कि फ़िल्म अपने OTT रिलीज़ के दौरान लोगों को पसंद आती है या नहीं.

‘तू या मैं’ का क्या है प्लॉट
बता दे कि 'तू या मैं' एक मगरमच्छ के खिलाफ एक युवा मॉडर्न कपल की सर्वाइवल स्टोरी है. इस क्रीचर/हॉरर सर्वाइवल थ्रिलर मूवी को बिजॉय नांबियार ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले हिंदी में 'वज़ीर' (2016), 'तैश' (2020), और 'डांगे' (2024) डायरेक्ट की थी. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें शनाया कपूर, आदर्श गौरव और अमृता खानविलकर ने अहम रोल प्ले किया है.

from Honey Review: एक बाप ने अपनी बेटी पर किया जादू-टोना, वजह आपके होश उड़ा देगी https://ift.tt/Qg9uHPy
https://ift.tt/vWne5z2

The Kerala Story 2 BO Day 13: 'द केरल स्टोरी 2’ ने 13वें दिन भी की धमाकेदार कमाई, जानें- 50 करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर?

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. यह फिल्म 2023 की हिट 'द केरल स्टोरी' का स्पिरिचुअल सीक्वल है, लेकिन यह अपने पहले पार्ट के बॉक्स ऑफिस नंबर्स की बराबरी करने में नाकाम रही है. फिर भी इसने अच्छा परफॉर्म किया है और अपने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है. यहां तक की दूसरे मंगलवार को तो इसकी कमाई में 30 फीसदी की तेजी भी दर्ज की गई. चलिए यहां जान लेते हैं कि 'द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

'द केरल स्टोरी 2’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
काफी विवादों में रही 'द केरल स्टोरी 2’ ने सिनेमाघरों में फीकी शुरुआत की थी. लेकिन इसके बाद इसने दूसरे दिन से ऐसी रफ्तार पकड़ी की 9 दिनों के भीतर ही अपना बजट वसूल डाला. अब ये फिल्म मुनाफा कमाकर मेकर्स की तिजोरियां भरने का काम कर रही है. इस बीच अच्छी बात ये है कि दूसरे हफ्ते में भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन भी इसने अच्छी कमाई की है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'द केरल स्टोरी 2’  रिलीज के 13वें दिन 1.39करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ इसकी 13 दिनों की कुल नेट कमाई अब 38.44 करोड़ रुपये हो गई है.

वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 43.29 करोड़ रुपये हुआ है.

50 करोड़ी बन पाएगी 'द केरल स्टोरी 2’ ?
'द केरल स्टोरी 2’  बॉक्स ऑफिस पर अपने प्रीक्वल जितना शानदार परफॉर्म तो नहीं कर पाई फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस से अच्छी खासी कमाई कर ली है. वहीं अब ये 50 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. इस क्लब में शामिल होने के लिए 'द केरल स्टोरी 2’  को 12 करोड़ और कमाने होंगे. अगर इस फिल्म की कमाई में तीसरे वीकेंड पर उछाल आता है तो ये 50 करोड़ी बन सकती है. वहीं 19 मार्च से सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज तहलका मचाने आ रही है. धुरंधर 2 के आने के बाद 'द केरल स्टोरी 2’ के लिए कमाई करना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में इसके पास बस अब नोट कमाने के लिए कुछ ही दिन बचे हैं. देखने वाली बात होगी कि 'द केरल स्टोरी 2’  कितनी कमाई कर पाती है?

'द केरल स्टोरी 2’ स्टार कास्ट
'द केरल स्टोरी 2’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है. द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड तीन जवान भारतीय लड़कियों की कहानी है जो प्यार की तलाश में अपने परिवार की उम्मीदों को तोड़ देती हैं. लेकिन अपने फैसलों की वजह से, वे एक ऐसी सीक्रेट दुनिया में चली जाती हैं जहाँ धीरे-धीरे मैनिपुलेशन और कंट्रोल उनकी ज़िंदगी पर हावी हो जाता है. फिल्म में उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया के अलावा, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला भी अहम रोल में है.

from कृतिका कामरा और गौरव कपूर की मुंबई में हुई इंटिमेट वेडिंग, सोहा अली खान से मलाइका अरोड़ा तक पहुंचे सेलेब्स https://ift.tt/3xkYrbG
https://ift.tt/OGvgjTI

'गुजारिश' से 'सलाम वेंकी' तक, इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देख रोक नहीं पाएंगे आंसू

'गुजारिश' से 'सलाम वेंकी' तक, इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देख रोक नहीं पाएंगे आंसू

from With Love Review: कुछ नया और Impressive, कहानी देख खुद बोलोगे Too Relatable https://ift.tt/ysVFMj6
https://ift.tt/J7n9Ah6

समर सीजन में दिखान है हॉट! तो आलिया भट्ट के क्रॉप टॉप से खुशी की बॉडीकॉन ड्रेस तक से लें इंस्पिरेशन

समर सीजन आते ही फैशन का अंदाज भी बदलने लगता है. हल्के कपड़े, सॉफ्ट कलर और कंफर्टेबल आउटफिट्स इस सीजन की खास पहचान बन जाते हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी अपने स्टाइलिश समर लुक्स से फैशन गोल्स देती नजर आ रही हैं. कोई सिंपल ड्रेस में कमाल लग रही है तो कोई ट्रेंडी आउटफिट से लोगों को नया स्टाइल ट्राय करने की प्रेरणा दे रही है. आइए जानते हैं उन 7 एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनके समर लुक्स इन दिनों खूब चर्चा में हैं.

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं. उनका हर एक लुक फैंस के बीच चर्चा में रहता है. अगर गर्मी के लिए कुछ स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक ट्राई करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के ये दोनों आउटफिट्स एकदम परफेक्ट रहेंगे.

अनन्या पांडे
एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं. गर्मी के लिए एक्ट्रेस के ये लुक्स अपने परफेक्ट चॉइस होंगे. इस ट्राई करके आप किसी भी पार्टी में छा सकती हैं.

खुशी कपूर
खुशी कपूर का हर एक लुक फैंस को खूब पसंद आता है. एक्ट्रेस एक से बढ़ एक आउटफिट्स कैरी करती करती हैं. समर सीजन के लिए खुशी कपूर के लुक्स एकदम परफेक्ट होंगे.

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर भी अपने स्टाइलिश फैशन सेंस को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं. उनके ये दोनों आउटफिट्स आप समर सीजन के लिए ट्राई करते हैं.

पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस एक से एक आउटफिट्स में नजर आती हैं. गर्मियों के लुक्स के लिए एक्ट्रेस से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

डायना पैंटी
एक्ट्रेस डायना पैंटी के लुक्स भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहते हैं. एक्ट्रेस का ये लुक आप समर सीजन में कॉपी कर सकती हैं, जो कि काफी सिंपल और क्लासी दिख रहा है.

तृप्ति डिमरी
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी फैशन के मामले में बहुत आगे हैं. उनका हर एक अंदाज बेहद खास होता है. ऐसे में आप समर सीजन के लिए एक्ट्रेस के आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

from नोएड के इस थिएटर में मिल रही है रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की सबसे सस्ती टिकट, जल्द कर लें बुक https://ift.tt/bDKZB0L
https://ift.tt/hdZxyH8

100 करोड़ के ‘जन्नत’ में क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं शाहरुख खान, देखें दुबई वाले घर की Inside तस्वीरें

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर 'मन्नत' के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंग खान का दुबई में भी एक शानदार घर है, जिसे 'जन्नत' कहा जाता है. यह लग्जरी विला बेहद खूबसूरत और किसी सपनों के घर से कम नहीं माना जाता. आइए आपको इस घर की इनसाइड फोटोज दिखाते हैं.

शाहरुख खान के दुबई वाले घर की इनसाइड तस्वीरें
बता दें कि साल 2007 में यह आलीशान प्रॉपर्टी शाहरुख खान के नाम हुई थी. उनका यह शानदार विला दुबई के मशहूर पाम जुमेराह द्वीप पर स्थित है, जो अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. करोड़ों रुपये की इस प्रॉपर्टी से समुद्र का बेहद शानदार नजारा देखने को मिलता है. खास बात यह है कि इस घर का इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है, जिन्होंने इसे बेहद स्टाइलिश और लग्जरी अंदाज में सजाया है.

शाहरुख ने अपने इस बंगले को मन्नत से मिलता जुलता नाम ही दिया है. मुंबई में घर होना शाहरुख की मन्नत थी ऐसे में उन्होंने उस घर का नाम मन्नत रखा. दुबाई वाला घर बेहद खूबसूरत है जो किसी जन्नत से कम नहीं. ये शाहरुख खान का सिंपल सोबर लिविंग रूम है, जहां से खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं.

दुबई हाउजिंग के मुताबिक ये प्रॉपर्टी 14,000 sq फीट प्लॉट में फैली है. जिसें 6 बेडरूम, 2 रिमोट कंट्रोल गैरेज, प्राइवेट पूल और बीच व्यू है, जो इसे खास बनाते हैं. शाहरुख खान अक्सर अपनी फैमिली के साथ यहां आते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख के इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपये है. शाहरुख खान ने अपने तीनों बच्चों के इंट्रस्ट के हिसाब से इस घर में उनके कमरे सेट करवाए हैं. गौरी ने एक इंटरव्यू में बताया था- आर्यन के कमरे में बहुत बड़ा टीवी है क्योंकि उन्हें वीडियो गेम्स खेलने बहुत पसंद हैं. सुहाना के लिए स्वीमिंग पूल है वहीं अबराम को बीच में रहना बहुत अच्छा लगता है.

from 100 करोड़ के ‘जन्नत’ में क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं शाहरुख खान, देखें दुबई वाले घर की Inside तस्वीरें https://ift.tt/MT035Rr
https://ift.tt/C29HVPB

Monday, March 9, 2026

अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता और जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान को 17 फरवरी, 2026 को माइनर ब्रेन हैमरेज की वजह से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.  90 साल के सलीम खान का तब से अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस दौरान कई सेलिब्रिटी, दोस्त और परिवार के सदस्य उनसे हॉस्पिटल में उनका हाल-चाल जानने पहुंचे. वहीं अब,कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को जल्द ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है क्योंकि उनकी रिकवरी में पॉजिटिव साइन मिले हैं.

सलमान खान के पिता सलीम खान कब होंग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज?
ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो मशहूर राइटर को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को ब्रेन क्लॉट हुआ था, जिसका अब इलाज हो गया है, और सलमान खान के पिता के अगले तीन से चार दिनों में घर लौटने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सलीम का इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम ने बहुत अच्छा काम किया है, जिससे खान परिवार राहत और खुशी महसूस कर रहा हैय

जावेद अख्तर और डेजी शाह ने भी दिया था हेल्थ अपडेट
हाल ही में, खान के पुराने साथी और जाने-माने राइटर जावेद अख्तर ने भी सलीम खान का हेल्थ अपडेट दिया था और कहा था कि वे कुर्सी पर बैठ आ रहे हैं यानी वे ठीक हो रहे हैं. इसके अलावा, सलमान खान की को-स्टार रहीं डेज़ी शाह ने भी बताया था कि सलीम खान की सर्जरी हुई है और वह ठीक हो रहे हैं, हालांकि वह उनसे पर्सनली नहीं मिल पाईं.

सलीम खान को क्या हुआ था?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राइटर का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया कि खान को हल्का हेमरेज हुआ था. उन्होंने कहा कि एक छोटा प्रोसीजर किया गया, जो सफल रहा. हालांकि, उन्होंने कहा था कि सलीम खान की उम्र को देखते हुए, ठीक होने में ज़्यादा समय लग सकता है.

सलीम खान करियर
बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में छोटे-मोटे रोल से की थी, लेकिन बाद में उन्हें राइटर के तौर पर सफलता मिली. जावेद अख्तर के साथ मिलकर इस जोड़ी ने कई मशहूर फिल्में लिखीं, जिनमें जंजीर, दीवार और डॉन शामिल हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन ने एक्टिंग की थी.

from दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती https://ift.tt/ZtrdQsz
https://ift.tt/BnfVFQA

The Kerala Story 2 BO Day 11: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया गदर, जानें- 11 दिनों में कितना कमा डाला प्रॉफिट?

‘द केरल स्टोरी 2’ यह साबित कर रही है कि रेलिवेंट कंटेंट कभी निराश नहीं करते! अपने कॉनट्रोवर्शियल सब्जेक्ट के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. उल्का गुप्ता स्टारर इस सोशल ड्रामा ने अपने पहले 10 दिनों में शानदार परफॉर्म करते हुए न केवल अपनी पूरी लागत वसूल कर ली है बल्कि अब ये प्रॉफिट भी कमा रही है. इसी के साथ जान लेते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘द केरल स्टोरी 2’ ने 10वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. हालांकि कानूनी मुश्किलों से निकलने के बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 75 लाख से खाता खोला था. हालांकि इसके बाद दूसरे दिन से इस फिल्म ने रफ्तार बढ़ाई और पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 22.34 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद इस फिल्म ने 8वें दिन 2.7 करोड़ कमाए. फिर 9वें दिन फिल्म का कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये रहा और 10वें दिन की कमाई 3.3 करोड़ रुपये रही. वहीं अब दूसरे मंडे को यानी 11वें दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की 11 दिनों की कुल नेट कमाई 34.70 करोड़ रुपये हो गई है.

वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ का भारत में 11 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 40.61 करोड़ रुपये हो गया है.

केरल स्टोरी वर्सेस द केरल स्टोरी 2 की कमाई
ओरिजनल फिल्म की तुलना में सीक्वल का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उतना शानदार नहीं है,  फिर भी, बिना किसी बड़े स्टार के बनी इस फिल्म की कमाई शानदार है. ओरिजनल फिल्म हिट रही थी, जिसने 6.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और कुल 220 करोड़ रुपये की कमाई की थी. द केरल स्टोरी 2 अपनी प्रीक्वल की तो बराबरी नहीं कर पाई है लेकिन उम्मीद है कि ये सेफ जोन में पहुंच जाएगी और हिट का टैग हासिल कर ही लेगी क्योंकि ये 28 करोड़ के कंट्रोल बजट में बनी है जो ये पहले ही वसूल कर चुकी है.

द केरल स्टोरी 2 ने कितना कमाया मुनाफा?
28 करोड़ के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत वसूल कर ली है और निर्माताओं को मुनाफा देना शुरू कर दिया है. फिलहाल, इसने 17 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कमा लियाया है और 2026 में बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन गई है. वहीं अब इसे  बॉर्डर 2 के 31.5% मुनाफे को पछाड़कर आगे निकलने के लिए  कुल 36.82 करोड़ रुपये कमाने होंगे. फिलहाल, यह अपने लक्ष्य से लगभग 3 करोड़ रुपये पीछे है. उम्मीद है कि मंगलवार तक फिल्म ये उपलब्धि भी हासिल कर लेगी.

from Dhurandhar 2 OTT: धुरंधर 2 ओटीटी पर कहां होगी रिलीज? रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर को लेकर नया अपडेट https://ift.tt/WyeS5xl
https://ift.tt/ldbpEca