Sidebar Ads
Monday, August 1, 2022
Vinod Mehra की दो बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ नहीं टिकी थी शादी, चार बार बसाया था घर!
Vinod Mehra Love Life: बात आज 70-80 के दशक के चर्चित एक्टर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) की जो ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि पर्सनल लाइफ के लिए भी चर्चाओं में रह चुके हैं. आपको बता दें कि विनोद मेहरा ने एक दो नहीं बल्कि चार-चार शादियां की थीं. एक्टर की पहली शादी उनके घरवालों की मर्जी से मीना ब्रोका से हुई थी. हालांकि, यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और जल्द ही विनोद मेहरा और मीना ब्रोका एक-दूसरे से अलग हो गए थे. मीना से अलग होने के बाद विनोद मेहरा की लाइफ में एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी (Bindiya Goswami) की एंट्री हुई थी.
कहते हैं कुछ सालों तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन इसके बाद विनोद और बिंदिया के रास्ते भी जुदा हो गए थे. ख़बरों के अनुसार, बिंदिया ने विनोद मेहरा का साथ छोड़ चर्चित डायरेक्टर जे.पी. दत्ता का हाथ थाम लिया था. कहते हैं कि इस बात से विनोद मेहरा को गहरा धक्का लगा था.
वहीं, एक्टर ने बिंदिया को वापस लाने का प्रयास भी किया था लेकिन उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी. बहरहाल, बिंदिया के बाद विनोद मेहरा की लाइफ में एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की एंट्री हुई और जल्द ही इन्होंने शादी कर ली थी. हालांकि, एक्टर की मां रेखा को पसंद नहीं करती थीं और कहते हैं कि शादी के बाद जब रेखा जब विनोद मेहरा के घर आईं तब एक्टर की मां ने रेखा को मारने के लिए चप्पल तक उठा ली थी.
बहरहाल, रेखा और विनोद मेहरा का रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला और इसके बाद एक्टर ने चौथी शादी किरण मेहरा से की थी. बताते चलें कि महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा का हार्टअटैक के चलते निधन हो गया था.
Shweta Tiwari को तलाक देने से पहले Raja Chaudhary ने रख दी थी ये शर्त, एक्ट्रेस को लगा था झटका
from bollywood https://ift.tt/s3NcaH7
https://ift.tt/QChvNSD
0 comments:
Post a Comment