Shilpa Shirodkar Then And Now: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हुईं हैं जो समय के साथ या तो टॉप पर पहुंच गईं या रातों-रात उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. आज हम आपको 80-90 के दशक की एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की जिन्होंने साल 1989 में फिल्ममेकर रमेश सिप्पी की फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से शिल्पा को कोई ख़ास फायदा नहीं हुआ था.

फिल्म ‘किशन कन्हैया’ (Kishan Kanhaiyya) की रिलीज के बाद शिल्पा को ज़बरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया था जिनमें - गोपी किशन, बेवफ़ा सनम, रघुवीर और आंखें आदि शामिल हैं.

बहरहाल, अब आते हैं उस सवाल पर कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि बॉलीवुड की इस चर्चित एक्ट्रेस ने यूं अचानक फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था ? तो इसका जवाब है कि साल 2000 में शिल्पा शिरोड़कर ने ब्रिटेन में रहने वाले एक बड़े बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली थी.

शादी के बाद शिल्पा ने पूरा समय अपने परिवार को देना ही उचित समझा था और यही वजह थी कि 80-90 के दशक की यह चर्चित एक्ट्रेस एकाएक फिल्मों से दूर हो गई थी. शादी के काफी साल बीतने के बाद शिल्पा ने टेलीविजन की दुनिया में भी कदम रखा था और एक टीवी शो में भी काम किया था लेकिन ये कमबैक कुछ खास नहीं रहा. आपको बता दें कि 20 नवंबर 1969 को जन्मीं शिल्पा शिरोडकर आज भी अपनी फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. अब सवाल उठता है कि शिल्पा इन दिनों कहां रहती हैं तो आपको बता दें कि शिल्पा अब भारत से दूर अपने परिवार के साथ दुबई (Dubai) में रहती हैं.

ये भी पढ़ें:- <a href="https://ift.tt/3V4bFDM Khan की Laal Singh Chaddha के समर्थन में उतरे Milind Soman, ट्वीट कर बोले- ट्रोल्स एक अच्छी फिल्म नहीं...

from bollywood https://ift.tt/zBqHkZd
https://ift.tt/9h5N4Wo
Saturday, September 3, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» अचानक बॉलीवुड को अलविदा कह गई थीं 90 के दशक की एक्ट्रेस Shilpa Shirodkar, अब रहती हैं यहां!

0 comments:
Post a Comment