Anu Aggarwal Life Facts: बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां आईं जिन्होंने पहली ही फिल्म से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया. उनकी खूबसूरती और टैलेंट देखकर लोगों को लगा था कि वह बॉलीवुड में लंबी पारी खेलेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) को ही ले लीजिए. अनु ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी फिल्म आशिकी सुपरहिट साबित हुई थी. अनु इस फिल्म में राहुल रॉय के साथ नजर आई थीं.

दोनों की केमिस्ट्री फिल्म में काफी पसंद की गई और साथ ही इस फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए. इस फिल्म के हिट होते ही अनु के घर के बाहर उन्हें साइन करने के लिए फिल्ममेकर्स की लाइन लग गई. अनु के मन में भी बॉलीवुड में दूर तक जाने के ख्वाब सज गए लेकिन ये सपने पूरे नहीं हो पाए.

दरअसल, एक एक्सीडेंट ने अनु की ज़िंदगी पूरी तरह बदलकर रख दी. अनु का इतना खतरनाक कार एक्सीडेंट हुआ कि वो मरते-मरते बचीं. उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह 29 दिनों तक कोमा में रहीं. अनु की याददाश्त चली गई और वह किसी को पहचान भी नहीं पा रही थीं. काफी मशक्कत के बाद उनकी जान बचायी जा सकी लेकिन उनकी याददाश्त वापस आने में चार साल तक का समय लग गया.

इस दौरान अनु का करियर बैकसीट पर चला गया और वह बॉलीवुड में वापसी ही नहीं कर पाईं. अनु ने एक्सीडेंट से उबरने के लिए योग का सहारा लिया और फिर आध्यात्म की ओर उनका रुझान और बढ़ता चला गया. अनु अब फ़िल्मी दुनिया से दूर होकर गरीब बच्चों को योग सिखाती हैं. एक्सीडेंट के कारण उनका लुक पूरा बदल चुका है.

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट के लिए उठी इंसाफ की मांग, सामने आए बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट

Hrishikesh Mukherjee के साथ काम करने के सपने देखते थे स्टार्स, Rajesh Khanna ने उठाया था ये कदम!

from bollywood https://ift.tt/xFUqr49
https://ift.tt/hvBsKRp
Friday, August 26, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» आशिकी हिट होते ही बदल गई थी Anu Aggarwal की किस्मत लेकिन एक हादसे से बर्बाद हो गई ज़िंदगी!

0 comments:
Post a Comment