Bhumi Pednekar Dating Rumours: हाल ही में सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन की तस्वीरें छाई रहीं. वहीं रिसेप्शन के कई वीडियोज भी सामने आए, जिसमें कपल को बड़े ही मस्तीभरे अंदाज में डांस करते हुए देखा गया. सिद्धार्थ और कियारा की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में हुई थी. शादी में बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे पहुंचे थे. वहीं जब सिड-कियारा का मुंबई के सेंट रेजिस होटल में रिसेप्शन हुआ तो यहां भी सेलेब्स का तांता लग गया. वैसे तो सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, आदित्य रॉय कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन जैसे कई स्टार्स शामिल हुए थे, लेकिन भूमि एक खास वजह से चर्चा में रहीं.

लिप लॉक करती दिखीं भूमि
दरअसल, भूमि का एक वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि भूमि जैसे ही अपनी गाड़ी के अंदर जाकर बैठती है, एक शख्स उन्हें सी ऑफ करने आता है और एक्ट्रेस को इस दौरान लिप्स पर किस भी करता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद एक तरफ फैन्स जहां हैरान हैं, वहीं कुछ पूछने लगे हैं कि ये शख्स आखिर कौन है. अगर आपने भी यह वीडियो देखा है और आप भी कंफ्यूज हैं, तो चलिए हम आपको बता देते हैं.

कौन हैं यश कटारिया?
बता दें, भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देने वाले शख्स का नाम यश कटारिया है. यश कटारिया की उम्र 28 साल है, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं. पेशे से बिल्डर यश बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी के क्लोज फ्रेंड हैं. काफी समय से यह खबर आ रही थी कि भूमि यश को डेट कर रही हैं. हालांकि अभी तक इन खबरों पर मुहर नहीं लगी थी. ऐसे में जब यश कटारिया भूमि को सी ऑफ करने उनकी गाड़ी तक पहुंचे और लिप लॉक किया तो पैपराजी के कैमरे से बच नहीं पाए.

ये भी पढ़ें: अर्चना गौतम के साथ फैमान खान कर रहे थे डांस, सुंबुल के लिए फैंस हुए मायूस... कर दिया ऐसा कमेंट

from bollywood https://ift.tt/tAGwaLo
https://ift.tt/FWqIkcw
Tuesday, February 14, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» चल गया पता! ये है भूमि पेडनेकर संग Lip Lock करने वाला मिस्ट्री मैन, इस बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

0 comments:
Post a Comment