Sidebar Ads

Saturday, February 25, 2023

Madhuri Dixit Marriage : डॉक्टर नेने से शादी कर माधुरी दीक्षित को झेलनी पड़ी थी बड़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस बोलीं- ना दिन का होश ना रात का...

Madhuri Dixit Talks About Her Marriage Life: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने जब डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई थी तो उन्होंने लाखों दिलों को तोड़ते हुए डॉक्टर को अपना दिल थमा दिया था. लेकिन माधुरी दीक्षित की शादीशुदा जिंदगी जितनी खुशहाल नजर आती है वह इतनी है नहीं. हाल ही में माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के यूट्यूब चैनल पर अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात की है और बताया है कि डॉक्टर की बीवी होने की वजह से उनके लिए यह वक्त कितना मुश्किल भरा रहा है. माधुरी दीक्षित ने कहा - काफी मुश्किल था क्योंकि वक्त नहीं मिल पाता था, कभी मॉर्निंग शेड्यूल तो कभी नाइट शेड्यूल... तो कभी आप दिन में फोन पर व्यस्त रहते थे.

कुछ ऐसी रही माधुरी दीक्षित की शादीशुदा जिंदगी
माधुरी दीक्षित ने अपना दर्द बयां करते हुए आगे कहा - यह सच में काफी मुश्किल था क्योंकि वह समय था जब आप नहीं होते थे और मुझे हमेशा बच्चों के साथ रहना पड़ता था, उन्हें स्कूल ले जाना पड़ता था उन्हें स्कूल से वापस लाना पड़ता था. यह सारी चीज़ें और हां टाइमिंग का भी बेहद इश्यू रहता था. जब भी कुछ स्पेशल होता था हमारे घर में तब आप हमारे साथ नहीं होते थे, क्योंकि आप उस दौरान हॉस्पिटल में किसी और की मदद कर रहे होते थे. जब भी मैं बीमार होती थी आप किसी और को संभाल रहे होते थे.  यह सारी चीजें काफी मुश्किल थीं.

माधुरी दीक्षित ने अपनी बात कंप्लीट करते हुए आगे कहा लेकिन इन सभी चीजों के बावजूद मुझे हमेशा आप पर गर्व हुआ है, जैसे आप अपने मरीजों के लिए हर वक्त खड़े रहते थे उनकी जिंदगी के लिए लड़ते थे उन चीजों ने मेरा दिल जीत लिया. आप बेहद अच्छे इंसान हैं. शादी में यह चीज सबसे इंपॉर्टेंट होती है कि आप सामने वाले को समझें... आखिर में अपनी शादीशुदा जिंदगी को उन्होंने शानदार सफर का टैग दिया. उन्होंने बताया शादीशुदा जिंदगी में हम दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया है. बच्चों के लिए भी हमेशा साथ खड़े रहे हैं. मानती हूं कुछ वक्त काफी मुश्किल था, लेकिन हम जानते हैं हम जो भी जिंदगी में करते हैं वह अच्छे के लिए होता है .

यह भी पढ़ें- शैलेश लोढ़ा ने आखिर बता ही दी तारक मेहता शो छोड़ने की वजह! असित मोदी पर इस अंदाज में साधा निशाना

from bollywood https://ift.tt/9qZTmOt
https://ift.tt/k8aKwZ3

0 comments:

Post a Comment