Sidebar Ads

Saturday, February 25, 2023

Selfiee Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रही ‘सेल्फी’, दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने किया बस इतना बिजनेस

Selfiee Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Imraan Hashmi) से सजी फिल्म ‘सेल्फी’ (Selfiee) से उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है, लेकिन ओपनिंग डे पर ही इसका बुरा हाल हो गया. पहले दिन का कलेक्शन तो निराशाजनक रहा, चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है.

सेल्फी का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राज मेहता द्वारा बनाई गई ‘सेल्फी’ ने पहले दिन भारत में 2.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ओपनिंग डे का कलेक्शन बहुत फीका रहा था, लेकिन हमेशा की तरह फिल्मों के कलेक्शन के बढ़ने की उम्मीद वीकेंड्स पर होती है. हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म का वीकेंड्स पर भी बुरा हाल हो गया. शनिवार को यानी दूसरे दिन भी इस फिल्म ज्यादा बिजनेस नहीं कर पाई. एक अनुमान के मुताबिक, ‘सेल्फी’ ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, ‘सेल्फी’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 1.83 करोड़ रुपये रहा.

#Selfiee at national chains… Fri / Sat biz…#PVR: 64 lacs / 87 lacs#INOX: 43 lacs / 60 lacs#Cinepolis: 23 lacs / 36 lacs
⭐️ Total: ₹ 1.30 cr / ₹ 1.83 cr
Nett BOC.

DISAPPOINTING. pic.twitter.com/tqjRbEYoT4
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 26, 2023

‘सेल्फी’ है मलयालम फिल्म की रीमेक

अक्षय और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की ऑफिशियल रीमेक है. ‘सेल्फी’ को 150 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. बड़े बजट में बनाई गई फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर्स से लेकर स्टार्स तक को अच्छी कमाई की उम्मीद थी, लेकिन एक बार फिर अक्षय कुमार की रीमेक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर निराशा हाथ लगी है.

‘सेल्फी’ की कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म सुपरस्टार और उसके फैन पर बेस्ड है. फिल्म में अक्षय सुपरस्टार बने हैं, जबकि इमरान उनके फैन हैं. साथ ही वह आरटीओ ऑफिसर का किरदार भी निभा रहे हैं. अक्षय के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता है, जिसके बाद वह इमरान सेल्फी के बदले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की बात कहते हैं और बस यहीं से उनके बीच टशनबाजी की शुरुआत हो जाती है. फिल्म में अक्षय और इमरान के अलावा डायना पेंटी (Diana Penty), नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha), अदा शर्मा (Adah Sharma) हैं.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/cENTSLz शादी के बाद अवॉर्ड फंक्शन में अलग-अलग पहुंचे कियारा-सिद्धार्थ, पीली साड़ी में फिर से दिखा एक्ट्रेस का बैचलर अंदाज

from bollywood https://ift.tt/kT7XCbw
https://ift.tt/k8aKwZ3

0 comments:

Post a Comment