OMG 2 Vs Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म का सीक्वल आने में लंबा समय लग गया जिसकी वजह से ये फिल्म मोस्ट अवेटिड बनी हुई है. गदर 2 सिनेमाघरों पर 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म की अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से टक्कर होने वाली है. अक्षय कुमार की ओएमजी भी हिट हुई थी. इन दोनों ही फिल्मों का पहला पार्ट बहुत हिट हुआ था जिसकी वजह से इनके सीक्वल को लेकर एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा बढ़ी हुई है. दोनों ही फिल्मों के एक दिन रिलीज होने से इसके कलेक्शन पर जरुर असर होने वाला है. दोनों फिल्मों के क्लैश पर ओएमजी 2 के एक्टर पंकज त्रिपाठी ने रिएक्ट किया है. साथ ही उन्होंने बताया है कि वह क्लैश को लेकर चिंतित क्यों नहीं हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने दोनों फिल्मों कों लेकर अपना ओपिनियन शेयर किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी चिंता नहीं. है. पंकज ने कहा- मैं सिवाय एक्टिंग के और किसी चीज पर ध्यान नहीं देता.

एक्टिंग मेरा काम है
पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा- अगर चार फिल्में रिलीज हो रही हैं और चारों अच्छी हैं तो सब चलेंगी. मैं इस बात की चिंता नहीं करता हूं कि मेरी फिल्म कितनी स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. मुझे इतना भी पता नहीं होता है कि मेरी फिल्म कहां रिलीज हो रही है. एक्टिंग मेरा काम है और फिल्म की बिजनेस साइड के बारे में मुझे कोई आइडिया नहीं होता है.

सनी देओल ने किया रिएक्ट
हाल ही में सनी देओल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में फिल्म के क्लैश के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था गदर का क्लैश आमिर खान की लगान से हुआ था और बॉक्स
ऑफिस पर उनकी फिल्म बाजी मार गई थी. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें फिल्मों के बीच में कंपेरिजन समझ नहीं आता है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी ओएमजी 2 के बाद वह फुकरे 3 में नजर आएंगे. ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा वह अनुराग बसु की फिल्म मैट्रो इन दिनों में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/5xTkhfN Singh Love Life: दीपिका से पहले चार-चार हसीनाओं से आंखें चार कर चुके थे रणवीर, चौंका देगा हर एक नाम

from bollywood https://ift.tt/FYyP8Lt
https://ift.tt/g4knemD
Tuesday, July 25, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» OMG 2 और Gadar 2 के क्लैश पर पंकज त्रिपाठी ने किया रिएक्ट, बोले-एक्टिंग मेरा काम है और फिल्म...

0 comments:
Post a Comment