Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 19: ‘सत्यप्रेम की कथा’ सिनेमाघरों में 29 जून को रिलीज हुई थी. ‘भूल भुलैया 2’ के बाद एक बार फिर इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई है. फिल्म में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया और इसी के साथ इसने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया. हालांकि उसके बाद ‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई में गिरावट आई लेकिन धीरे-धीरे फिल्म 80 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है. चलिए यहां जानते हैं कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘सत्यप्रेम की कथा’ ने रिलीज के 19वें दिन कितनी कमाई की है?
‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई में अब हर दिन गिरावट आ रही है. हालांकि फिल्म ने अपनी लागत से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है लेकिन अब रिलीज के 19 दिन बाद फिल्म का मैजिक दर्शकों के सिर से उतर रहा है और इसी के साथ फिल्म की कमाई भी घट रही है. हालांकि तीसरे वीकेंड पर ‘सत्यप्रेम की कथा’ के बिजनेस में तेजी आई थी लेकिन एक बार फिर वीकडेज पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 19वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को महज 1 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 78.26 करोड़ रुपये हो गया है.

‘सत्यप्रेम की कथा’ 100 करोड़ के क्लब में हो पाएगी शामिल?
‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई में बेशक गिरावट आ रही है लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रेंग रेंगकर ही 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ ये फिल्म साल 2023 की एक और हिट फिल्म बन चुकी है. फिलहाल फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है अब देखने वाली बात होगी की क्या ये फिल्म घटती कमाई के बावजूद 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं?

यह भी पढ़ें-'गब्बर सिंह' ने तोड़ दिया था खुद से किया प्रॉमिस...जानिए किस चीज को कहा था ऊपर वाले से मिली सजा ?

from bollywood https://ift.tt/iILvmlR
https://ift.tt/orBxC3G
Monday, July 17, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 19: 100 करोड़ से बस अब इतनी दूर रह गई है ‘सत्यप्रेम की कथा’, जानिए-कार्तिक-कियारा की फिल्म की 19वें दिन की कमाई

0 comments:
Post a Comment