Sidebar Ads

Saturday, July 15, 2023

Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 17: वीकेंड पर चला कार्तिक-कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' का जादू, 17वें दिन फिल्म की कमाई में दिखा उछाल

Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 17: समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी 'सत्यप्रेम की कथा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर चुकी है. फिल्म 17 दिनों से थिएटर्स में धमाल मचा रही है. फैमिली ड्रामा पर आधारित ये लव स्टोरी जहां पहले हफ्ते में धमाकेदार बिजनेस करने में कामयाब रही. वहीं पिछले कुछ दिनों में फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा. टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7'  भी फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है. वहीं इस वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला है.

तीसरे वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में देखने को मिला उछाल
15 जुलाई को रिलीज हुई 'सत्यप्रेम की कथा' ने शनिवार को अच्छा कारोबार किया है. जहां पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला. इस फिल्म ने शुक्रवार को 1.20 करोड़ रुपए की कमाई की थी तो वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन 2 करोड़ का कारोबार किया है. आंकड़ों की मानें तो फिल्म में 17 दिन बाद भी ऑडियंस दिलचस्पी दिखा रही है. जो मेकर्स के लिए काफी खुशी की बात है.

60 करोड़ के बजट में हुई तैयार 100 करोड़ क्लब से है दूर
कार्तिक-कियारा की जोड़ी इस फिल्म में दूसरी बार साथ नजर आई है. इसके पहले दोनों 'भूल भुलैया 2' में साथ दिखाई दिए थे. इस फिल्म के बजट की बात करें तो ये मेकर्स के द्वारा ये 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, लेकिन ये फिल्म अब भी 100 करोड़ क्लब से दूर है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड पर एक बार फिर उछाल आएगा. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या 'सत्यप्रेम की कथा' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं.

कार्तिक और कियारा 'सत्यप्रेम की कथा' के लीड स्टार्स हैं. समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी  फिल्म में सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया ने भी अहम रोल प्ले किया है.

यह भी पढ़ें: 13 साल के बेटे से परेशान दिखीं Karishma Kapoor, साथ फोटो क्लिक करवाने से किया इंकार, ट्रोल्स बोले- 'बेइज्जती करवा रहा है'

from bollywood https://ift.tt/IhPKwWF
https://ift.tt/mtlVcdR

0 comments:

Post a Comment