Chhaava: विक्की कौशल की छावा बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म कर रही है. ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है. वही अपने दमदार प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर खबर आ रही है कि छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए विक्की कौशल पहली पसंद नहीं थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोल के लिए मेकर्स पहले एक साउथ सुपरस्टार को कास्ट करना चाहते थे. चलिए यहां इन खबरों का सच जानते हैं

विक्की से पहले साउथ के स्टार को किया गया था छावा के लिए अप्रोच
कुछ क्षेत्रीय पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, संभाजी महाराज के रोल के लिए महेश बाबू मेकर्स की पहली पसंद थे. एक पोर्टल @TeluguChitraalu ने ट्वीट किया कि निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने सबसे पहले महेश बाबू से कॉन्टेक्ट किया था, लेकिन साउथ स्टार ने कथित तौर पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और इस वजह से महेश बाबू फिल्म का हिस्सा नहीं बने. बाद में लक्ष्मण ने विक्की कौशल से कॉन्टेक्ट किया, और वह तुरंत इसके लिए तैयार हो गए.

क्या छावा के लिए महेश बाबू थे पहली पसंद?
कुछ पोर्टल्स द्वारा किए गए फैक्ट चेक के मुताबिक, छावा के लिए महेश बाबू को अप्रोच करने की वायरल हो रही खबरें गलत हैं. 23 तेलुगु ने रिपोर्ट किया है, पीरियड ड्रामा के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि उनके दिमाग में विक्की कौशल के अलावा छावा में संभाजी महाराज की भूमिका के लिए किसी और एक्टर का नाम नहीं था.

दरअसल छावा के प्री-रिलीज़ इवेंट में, लक्ष्मण उटेकर ने खुलासा किया था, “विक्की कौशल हमेशा छावा के लिए मेरी एकमात्र पसंद रहे हैं. मेरे सपनों में भी, छावा के लिए वह मेरा हीरो रहा है. विक्की जैसे एक्टर को लेकर कोई भी डायरेक्टर अच्छी फिल्म बना सकता है. वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं क्योंकि मेरे छावा के लिए ये छावा मिला (विक्की कौशल).

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छावा फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है फिल्म एक हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. सात दिनों में फिल्म ने 219 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. छावा 2025 की पहली हिट हिंदी फिल्म है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/Rz3Gwr7 Box Office Collection Day 7: ‘छावा’ 7वें दिन बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, मिट्टी में मिला दिए 'जवान'-'दंगल' और 'स्त्री 2' के रिकॉर्ड

from बॉलीवुड पर छाया मूछों का क्लासिक स्टाइल, दशकों पुराने ट्रेंड के पीछे दीवाने हुए ये सुपरस्टार https://ift.tt/S91pATL
https://ift.tt/Nluchkb
Thursday, February 20, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» क्या विक्की कौशल नहीं साउथ का ये सुपरस्टार था 'छावा' के लिए मेकर्स की पहली पसंद? जानें- वायरल खबरों का सच

0 comments:
Post a Comment