Chhaava Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल की हिस्टोरिकल एपिक फिल्म ‘छावा’ साल 2025 की मच अवेटेड फिल्म थी. इस मूवी ने रिलीज से पहले ही काफी हाईप क्रिएट कर दिया था और इसका क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा था. फिल्म की खूब एडवांस बुकिंग भी हुई थी. फाइनली 14 फरवरी को वैलेंटाइन के दिन ‘छावा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और उम्मीद के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. चलिए यहां जानते हैं ‘छावा’ ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘छावा’ ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
विक्की कौशल की ‘छावा’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही कमाल कर दिखाया है. इस फिल्म को न केवल क्रिटिक्स से शानदार रिव्यू मिला बल्कि इस फिल्म को पहले दिन थिएटर में देखने वाली ऑडियंस ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की है. फिल्म में विक्की ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के अपने किरदार जान फूंक दी है और उनकी दमदार एक्टिंग को देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए हैं.

इसी के साथ ‘छावा’ ने बॉकस् ऑफिस पर ओपनिंग डे पर भी इतिहास रच दिया है. इस फिल्म ने साल 2025 में रिलीज हुई सभी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है साथ ही साल की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वहीं अब ‘छावा’ की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की है.

हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

‘छावा’ बनी साल की सबसे बड़ी ओपनर
‘छावा’ ने साल 2025 में रिलीज हुई साउथ से लेकर बॉलीवुड की सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है और साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. बता दें कि इस साल सिनेमाघरों में साउथ और बॉलीवुड की मिलाकर आठ फिल्में रिलीज हुई थी इनके ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो

छावा ने ओपनिंग डे पर कमाए 31 करोड़ रुपये

विदामुयार्ची का ओपनिंग डे कलेक्शन 26 करोड़ था

स्काई फोर्स ने रिलीज के पहले दिन 15.30 करोड़ की कमाई की थी

थंडेल ने पहले दिन 11.5 करोड़ से खाता खोला था.

देवा ने रिलीज के पहले दिन 5.5 करोड़ का कारोबार किया था

बैडऐस रविकुमार की पहले दि नकी कमाई 2.75 करोड़ रुपये थी.

इमरजेंसी ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ का कारोबार किया था

आजाद की पहले दिन की कमाई 1.5 करोड़ रुपये थी.

लवयापा की पहले दिन की कमाई 1.25 करोड़ रुपये थी.

‘छावा’ वीकेंड तक वसूल सकती है अपना बजट
‘छावा’ शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का एडेप्टेशन है. यह लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान द्वारा निर्मित है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और डायना पेंटी ने भी अहम रोल प्ले किया है. यह फिल्म 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. फिल्न ने जिस रफ्तार से पहले दिन कलेक्शन किया है उसे देखते हुए इसके वीकेंड कर अपना बजट वसूलने की उम्मीद लग रही है. देखने वाली बात होगी कि ‘छावा’ शनिवार और रविवार को कैसा परफॉर्म करती है.

ये भी पढ़ें:-वैलेंटाइंस डे पर सुहाना ख़ान को किसने भेजे Pink Rose? फोटो देखते ही फैन्स ने कन्फर्म कर दिया

from Valentine’s Day 2025: वैलेंटाइन डे पर देसी गर्ल ने लुटाया पति निक जोनस पर प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें https://ift.tt/SzUrVLy
https://ift.tt/0yhXrv5
Friday, February 14, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Chhaava Box Office Collection Day 1: 'छावा' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, बंपर ओपनिंग के साथ विक्की की फिल्म साल 2025 की सभी मूवीज को चटाई धूल

0 comments:
Post a Comment