Sidebar Ads

Friday, February 21, 2025

Chhaava Box Office Collection Day 8: ‘छावा’ 8वें दिन बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, तोड़ दिया 'एनिमल'-'जवान', 'गदर 2'सहित इन फिल्मों का रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Collection Day 8: विक्की कौशल की ‘छावा’ सिनेमाघरों में दहाड़ रही है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है लेकिन इसका क्रेज दर्शकों के सिर से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसी के साथ ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को कितनी कमाई की है?

‘छावा’ ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?
मराठा वीर छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित ‘छावा’ ने दर्शकों पर जादू कर दिया है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से तूफान नहीं हुई है. फिल्म को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है कि मेकर्स और स्टार कास्ट भी हैरान हैं. लक्ष्मण उतेकर निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. वहीं रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई और अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में हैं. इस मूवी की कहानी और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस दर्शकों के दिलों को छू गई है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि फिल्म ने रिलीज के महज चार दिन में अपना 130 करोड़ का बजट वसूल कर लिया था और सातवें दिन ये 200 करोड़ के पार हो गई थी. अब ये फिल्म दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इसी के साथ ‘छावा’ की अब तक की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक

‘छावा’ ने रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ से खाता खोला था.

इसने पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ की कमाई की है.

वहीं अब फिल्म की रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने रिलीज के 8वें दिन एक बार फिर तेजी दिखाते हुए 23 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ ‘छावा’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 242.25 करोड़ रुपये हो गई है.

8वें दिन ‘छावा’ पुष्पा 2 को छोड़ी सभी फिल्मों को दी मात
‘छावा’ ने रिलीज के 8वें दिन कमाल कर दिया. इस फिल्म ने पठान, जवान, स्त्री 2 एनिमल, गदर 2 जैसी सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के 8वें दिन के कलेक्शनको मात दे दी है. हालांकि ये पुष्पा 2 का रिकॉर्ज नहीं तोड़ पाई. इसी के साथ ‘छावा’ 8वें दिन दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.सैकनिल्क के मुताबिक 8वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये फिल्मे हैं.

पुष्पा 2 ने 8वें दिन 27 करोड़ कमाए थे.

‘छावा’ का 8वें दिन का कलेक्शन 23 करोड़ रुपये है.

एनिमल ने 8वें दिन 21.56 करोड़ की कमाई की थी.

गदर 2 की 8वें दिन की कमाई 20.5 करोड़ रुपये रही थी.

जवान ने रिलीज के 8वें दिन 20.1 करोड़ का कलेक्शन किया था.

बाहुबली 2 ने 8वें दिन 19.75 करोड़ कमाए थे.

दंगल ने 8वें दिन 18.26 करोड़ की कमाई की थी.

स्त्री 2 की 8वें दिन की कमाई 16.8 करोड़ रुपये रही थी.

‘छावा’ 250 करोड़ से इंचभर दूर
‘छावा’ने रिलीज के 8वे दिन तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े वहीं अब ये 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने के भी बेहद नजदीक पहुंच गई है. फिल्म शनिवार को इस आंकड़े से कहीं ज्यादा कमाई कर लेगी और अगर फिल्म के कलेक्शन में तेजी आती है तो ये दूसरे संडे को 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें:-हनी सिंह के कॉन्सर्ट का टिकट बिना नाम के बेचा, Zomato टिकटिंग प्लेटफॉर्म को महाराष्ट्र सायबर सेल भेजेगा शो कॉज नोटिस

from Ideas Of India Summit 2025: कभी हिंदी ठीक से ना बोल पाने वाले अंगराज, कैसे बने पापोन? https://ift.tt/jwrQx4f
https://ift.tt/moEv8yz

0 comments:

Post a Comment