सुपरस्टार प्रभास ने फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस स्टारडम की परिभाषा ही बदल दी है. उनकी फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं. बाहुबली के दोनों पार्ट ने तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. प्रभास जब भी पर्दे पर आते हैं तो फैंस उन्हें देखने के लिए बैचेन रहते हैं और यही कारण है कि प्रभास की फिल्मों को ओपनिंग डे पर ही रिकॉर्ड ब्रेक रिस्पॉन्स मिलता है. उनकी कई फिल्मों ने 100 करोड़ की ओपनिंग की है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था.

प्रभास की फिल्मों की 100 करोड़ ओपनिंग
प्रभास की 6 ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने 100 करोड़ नेट ओपनिंग की. इस लिस्ट में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, साहो , आदिपुरुष, सालार: पार्ट 1 सीजफायर', कल्कि 2898 AD और द राजा साब शामिल है. अब उनकी आने वाली फिल्में से भी 100 करोड़ ओपनिंग लगभग तय मानी जा रही है.

स्पिरिट में आएंगे नजर
अब प्रभास को फिल्म स्पिरिट में देखा जाएगा. इस फिल्म को निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं. संदीप पहले कबीर सिंह, एनिमल जैसी फिल्में बना चुके हैं, ऐसे में जब प्रभास और संदीप साथ आ रहे हैं तो फैंस इसके लिए एक्साइटेड हैं. हिंदी और साउथ बाज़ारों में चर्चा के साथ, उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म 100 करोड़ रुपये की विशाल ओपनिंग करेगी. इस फिल्म से पहला पोस्टर रिवील हो गया है. फिल्म में तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी.

कल्कि 2898 एडी और सालार: पार्ट 1– सीजफायर, दोनों को ही काफी पसंद किया गया था. अब उनके सीक्वल्स को लेकर भी फैंस एक्साइटेड हैं. दोनों फिल्मों से 100 करोड़ या उससे ज्यादा की ओपनिंग की उम्मीदें की जा रही हैं. वहीं फौजी प्रभास और निर्देशक हनु राघवपुडी पहली बार साथ आ रहे हैं. फिर भी इसे लेकर बहुत एक्साइटमेंट है. सोशल मीडिया पर हर तरफ इसकी चर्चा है. फैंस जहां प्रभास के लुक रिवील का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

from 'देवदास' में शाहरुख खान के पिता बने एक्टर विजय कृष्णा का हुआ निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस https://ift.tt/2Savs3z
https://ift.tt/p621zeB
Wednesday, March 4, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» 100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?

0 comments:
Post a Comment