Sidebar Ads

Monday, March 2, 2026

Shraddha Kapoor Birthday: फ्लॉप डेब्यू के कारण झेला था रिजेक्शन, इस रोमांटिक फिल्म ने बदल दी श्रद्धा कपूर की किस्मत

बॉलीवुड की चुलबुली और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कल अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं. 3 मार्च 1987 को जन्मी श्रद्धा ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. वह सिर्फ एक स्टार किड नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने वाली कलाकार हैं. उनके पिता शक्ति कपूर 90 के दशक के मशहूर विलेन रहे हैं, लेकिन श्रद्धा ने अपनी पहचान हीरोइन के तौर पर बनाई.

डेब्यू फिल्म हुई थी फ्लॉप

श्रद्धा की शुरुआती करियर आसान नहीं था. उन्होंने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से डेब्यू किया. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारे थे, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई. पहली ही फिल्म के फ्लॉप होने का असर श्रद्धा के करियर पर पड़ा. उन्हें काम मिलने में दिक्कतें आने लगीं और कई बार ऑडिशन देने के बाद भी रिजेक्शन झेलना पड़ा. श्रद्धा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय वह बहुत निराश हो गई थी. लेकिन उनके पिता ने उन्हें हिम्मत दी. शक्ति कपूर ने साफ कहा कि इंडस्ट्री में जगह खुद बनानी पड़ती है, किसी का सहारा हमेशा काम नहीं आता. यह बात श्रद्धा ने दिल पर ले ली और खुद को साबित करने की ठान ली.

आशिकी 2 बना टर्निंग प्वाइंट

फिर साल 2013 में उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट आया. उन्हें रोमांटिक फिल्म आशिकी 2 मिली, जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आईं. फिल्म के गाने और कहानी दर्शकों के बीच बहुत पसंद किए गए. फिर 'आशिकी 2' बड़ी हिट साबित हुई और श्रद्धा रातोंरात स्टार बन गईं. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आने वाले सालों में श्रद्धा ने कई सफल फिल्में दी. एक विलेन, हाफ गर्लफ्रेंड, स्त्री और स्त्री 2 जैसी फिल्मों ने उनके करियर को और मजबूत किया. करीब 14-15 साल के करियर में उन्होंने 8 हिट फिल्में देकर खुद को टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल कर लिया.

सिंगिंग में भी है श्रद्धा की रुचि

श्रद्धा सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी माहिर हैं. फिल्म 'एक विलेन' में उन्होंने 'तेरी गलियां' गाकर सबको चौंका दिया था. उनकी आवाज को भी दर्शकों ने उतना ही प्यार दिया, जितना उनकी एक्टिंग को. संगीत से उनका रिश्ता पारिवारिक भी है. श्रद्धा का भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के परिवार से रिश्ता है. इस कारण संगीत उनके खून में ही है. आज श्रद्धा कपूर सिर्फ एक स्टार की बेटी नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से बनी सफल अभिनेत्री हैं. फ्लॉप से शुरुआत कर सुपरहिट तक का सफर उन्होंने बहुत मेहनत से तय किया.

from 'पापा कुछ होगा तो मैं बेड के नीचे छुप जाऊंगी', दुबई में फंसीं एमी विर्क की पत्नी और 6 साल की बच्ची, सिंगर हुए इमोशनल https://ift.tt/U5qsneh
https://ift.tt/Ws0rgLF

0 comments:

Post a Comment