कानूनी पचड़ों में फंसी विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 की रिलीज को केरल हाईकोर्ट से 27 फरवरी की शाम को हरी झंडी मिली थी। देर से रिलीज होने के चलते फिल्म को खामियाजा भुगतना पडड़ा और इसकी शुरुआत धीमी हुई लेकिन फिल्म ने शनिवार को अपनी रफ्तार बढ़ाई. चलिए यहां जानते हैं द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितना कलेक्शन किया है?

द केरल स्टोरी 2  ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया के लीड रोल वाली फिल्म द केरल स्टोरी की शुरुआत काफी ठंड़ी रही. दरअसल केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को इसकी थिएटर में रिलीज़ पर रोक लगा दी थी, जिसे शुक्रवार को हटा दिया गया. इस वजह से, फिल्म शुक्रवार को थिएटर में रिलीज़ तो हुई, लेकिन शो शाम को शुरू हुए.

ऐसे में, फिल्म उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं कर पाई और इसने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 75 लाख रुपये ही कमाई. हालांकि हालांकि, दूसरे दिन, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 520 फीसदी की तेजी दिखाई और 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वही संडे की छुट्टी का भी इस फिल्म को तगड़ा फायदा हुआ है और इसने कमाई में फिर बढ़त दिखाई है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक द केरला स्टोरी 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 5 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 10.40 करोड़ रुपये हो गई है.

द केरल स्टोरी 2 ने ओपनिंग वीकेंड 8 फिल्मों को दी मात
द केरल स्टोरी 2 ने संडे को शानदार कमाई की. इसी के साथ इसने साल की 8 फिल्मों को ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है और 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करन वाली फिल्म बन गई है. द केरल स्टोरी ने इन फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ा है

दो दीवाने सहर में- 4.2 करोड़ रुपये

अस्सी- 4.2 करोड़ रुपये

तू या मैं- 2.85 करोड़ रुपये

भाभी जी घर पर हैं- 85 लाख रुपये

वध 2- 2.35 करोड़ रुपये

मायासबा- 54 लाख रुपये

राहु केत- 4.4 करोड़ रुपये

हैप्पी पटेल-4.35 करोड़ रुपये

कितने बजट में बनी है द केरल स्टोरी 2
द केरला स्टोरी 2 के बारे में अच्छी बात यह है कि इसे कंट्रोल्ड कॉस्ट पर बनाया गया है. हालांकि प्रोडक्शन और दूसरे कॉस्ट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन खबर है कि फिल्म 28 करोड़ के बजट में बनी थी. इस कॉस्ट के मुकाबले, इसने 3 दिनों में 10.4 करोड़ नेट कमा लिए हैं. इस रफ़्तार से, उम्मीद है कि फिल्म आराम से अपनी कॉस्ट रिकवर कर लेगी और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर क्लीन सक्सेस हासिल करेगी.

from मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के बीच दुबई में फंसे कई सेलेब्स, कोई काम के लिए तो कोई गया था छुट्टियां मनाने https://ift.tt/bBaX2gE
https://ift.tt/Q4pd9OK
Sunday, March 1, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» The Kerala Story 2 BO Day 3: संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगा दी आग, धुआंधार छापे करोड़ों, 8 फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए धवस्त

0 comments:
Post a Comment