बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी फिल्म 'बधाई दो' के प्रमोशन के लिए टीवी शो 'द कपिल शर्मा' पर पहुंचे थे. राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने कॉमेडी शो पर जमकर मस्ती और मजाक किया. कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने राजकुमार से उनकी शादी और लव स्टोरी को लेकर भी सवाल किया. राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने बेझिझक अपने प्यार की कहानी को जगजाहिर भी कर दिया. कपिल ने जब सवाल किया कि आपने किस खूबी से पत्रलेखा (Patralekha) को इंप्रेस किया तो एक्टर ने जवाब दिया उन्हें सिर्फ एक्टिंग ही आती थी तो वही दिखाकर उन्होंने इंप्रेस किया था.

'द कपिल शर्मा शो' पर अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) से सवाल करती हैं कि वह शादी के बाद हनीमून पर कहां गए थे. इसपर राजकुमार कहते हैं, 'कहीं नहीं...शूट पर गया था.' एक्टर भूमि पेडनेकर की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं 'इसके साथ शूट पर गया था.' भूमि भी राजकुमार (Rajkummar Rao) की बात पर हंसते हुए हां कहती हैं. बता दें राजकुमार राव ने 15 नवंबर 2021 को एक्ट्रेस पत्रलेखा से शादी की थी.

'द कपिल शर्मा शो' पर कॉमेडियन भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की खिंचाई करते हुए कहते हैं, उन्होंने दम लगाकर हइशा में आयुष्मान (Ayushmann Khurrana) से शादी की होती है, टॉयलेट एक प्रेम कथा में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से शादी करती हैं, बधाई दो में इनकी राजकुमार (Rajkummar Rao) से शादी होती है और फिर इनकी लाइफ में प्रॉब्लम आनी शुरू हो जाती है, तो यही वजह तो नहीं है आजतक आपका एक भी अफेयर सुनने में नहीं आया है.' कॉमेडियन की यह बातें सुनकर भूमि (Bhumi Pednekar) अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं, हालांकि वह इस बात पर कोई जवाब नहीं देती हैं.

<a href="https://ift.tt/BYH7Ixc Dandekar से पहले इन अदाकाराओं के भी दिल के तार फिल्म डायरेक्टर्स संग जुड़े, प्यार चढ़ा परवान तो बनीं दुल्हनिया

टीवी की 'अंगूरी भाभी' से सुष्मिता सेन की रियल लाइफ भाभी तक, इन फेमस एक्ट्रेसेस ने तोड़ दी थी सगाई

from bollywood https://ift.tt/uQ5UTC0
https://ift.tt/flKj1eg
Sunday, February 20, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» राजकुमार राव ने पत्रलेखा को अपनी इस खूबी से किया था इंप्रेस, बधाई दो एक्टर बोले- 'शादी के बाद हनीमून पर नहीं सीधा फिल्म की शूट पर गया था'

0 comments:
Post a Comment