Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa Love Story: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) की लव स्टोरी बेहद ही यूनिक है. दोनों ने अपनी मस्ती और मजाक से पूरी दुनिया पर जादू छोड़ दिया है. भारती सिंह और हर्ष (Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa) की मुलाकात काम के जरिए हुई थी लेकिन दोनों को ही नहीं पता था कि वह एक समय बाद जीवनसाथी बन जाएंगे. मस्ती और कॉमेडी से भरी हर्ष और भारती (Bharti Singh Lovestory) की लव स्टोरी तो जगजाहिर है लेकिन क्या आपको पता है हर्ष को भारती की तीन आदतें बिल्कुल पसंद नहीं हैं.

भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने एक चैट शो पर अपनी लवस्टोरी से लेकर अपनी पसंद और नापसंद को खुलकर बताया है. चैट शो के दौरान हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) से जब भारती की उन तीन आदतों के बारे में सवाल किया गया जो उन्हें पसंद नहीं है तो बड़ा ही मजेदार जवाब मिला. हर्ष ने बताया कि, कोई परेशान है तो उसको देखकर रोना आ जाए तो समझ आता है लेकिन भारती (Bharti Singh) को पेंगुइन देखकर रोना आ जाता है, ये कहती है इसके पैर कितने छोटे हैं ये कैसे चलता होगा. दूसरी आदत बताते हुए हर्ष ने कहा, भारती सीरियस चीजों पर हंसी निकलवाना.

हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) तीसरी आदत बताते हुए कहते हैं, भारती अगर सुबह जल्दी उठ गईं तो वह सब पर्दे खोल देती हैं, एसी बंद कर देती हैं. इतना ही नहीं बाई को बुला लेती हैं, सारे काम शुरू कर देती हैं, इतनी आवाजें होने लगती हैं जिसके कारण उनकी नींद खराब हो जाती है. हर्ष (Haarsh Limbachiyaa) कहते हैं, वहीं अगर उल्टा होता है कि ये सो रही हैं और मैं उठ गया तो गुस्सा हो जाती है. हर्ष इसके बाद भारती (Bharti Singh) की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, कि ये मुझे बुरा लगता है. भारती भी फिर पति हर्ष की तरफ घूरते हुए रिएक्शन देती हैं.

'छोटी दीपिका' के फैन हुए Ranveer Singh ने दिए ऐसा रिएक्शन, 'लीला जैसी कोई नहीं'

<a href="https://ift.tt/mor57bv Mandanna: डेब्यू फिल्म के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, ये थी बड़ी वजह

from bollywood https://ift.tt/jzTvrYO
https://ift.tt/9Nrius1
Wednesday, February 9, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Watch: Bharti Singh की इन तीन आदतों को पसंद नहीं करते हैं पति Haarsh Limbachiyaa, बोले- 'मुझे बहुत बुरा लगता है'

0 comments:
Post a Comment