Sidebar Ads

Wednesday, February 16, 2022

जब शरारती Rekha ने बहन के ससुराल पहुंचकर मचा दी धमा चौकड़ी, मुंह बनाकर देखती रही सास!

Superhit Filmi Scene: अभिनेत्री रेखा (Rekha) बॉलीवुड के उन सेलेब्रिटी में से हैं जो फिलहाल फिल्मों में सक्रिय ना होते हुए भी खबरों में खूब बनी रहती हैं. उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि उन पर आज भी रोजाना खबरें बनती हैं और चाव से पढ़ी भी जाती हैं. अपने करियर में रेखा (Rekha) ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. जिनमें से एक थी खूबसूरत (Khubsoorat Movie). पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म जिसमें रेखा का किरदार चुलबुली लड़की का था. एक ऐसी लड़की जो अपनी जिंदगी को खुलकर जीना पसंद करती हैं. फिल्म तब दिलचस्प हो जाती है जब रेखा (Rekha) पहुंच जाती हैं अपनी बहन के ससुराल जहां नियम कायदों पर चला जाता है. जहां हंसने से लेकर बोलने तक के लिए कायदा बनाया गया है और कोई उस लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करता.

खूबसूरत फिल्म (Khubsoorat Movie) शुरू से अंत तक खूबसूरत है लेकिन इसके कुछ सीन वाकई लाजवाब हैं. ऐसा ही एक सीन आता है जब रेखा लेती हैं अपनी बहन के ससुराल में एंट्री और उनकी एंट्री के साथ शुरू हो जाती है धमा चौकड़ी. जो उनकी बहन की सास को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती क्योंकि घर में चलते हैं सिर्फ उन्हीं के नियम और कायदे. ऐसे में घर में मच जाता है खूब हंगामा और आगे क्या होता है वो आप खुद ही देख लीजिए.

रेखा की फिल्म खूबसूरत साल 1980 में रिलीज हुई थी जो पूरी तरह से फैमिली मूवी थी. इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था. इसी फिल्म की कहानी से आइडिया लेकर 2014 में फिर एक बार खूबसूरत नाम से ही फिल्म बनाई गई. जिसमें लीड रोल निभाया था सोनम कपूर ने. ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही लेकिन गुदगुदाने वाली कॉमेडी ने लोगों को खूब हंसाया. फिल्म में सोनम कपूर के साथ फवाद खान और रत्ना पाठक जैसे कलाकार भी थे.

ये भी पढ़ेंः Filmy Scene: जब मुसीबत में फंसी Kareena Kapoor की Shahid Kapoor ने की थी मदद, पहली ही मुलाकात में फैन हो गई थीं एक्ट्रेस

ये भी पढ़ेः Amitabh Bachchan से मिलने की वजह से Rekha ने ठुकरा दी थी ये फिल्म, लौटा दिया था साइनिंग अमाउंट भी

from bollywood https://ift.tt/sxbfjGw
https://ift.tt/Ujxtz3f

0 comments:

Post a Comment