Sidebar Ads

Monday, February 7, 2022

Bollywood Valentine: बड़े चाव से Madhubala ने Dilip Kumar को भेजा था प्यार का पैगाम, गुलाब के फूल से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Dilip Kumar Madhubala Valentine Day Special Story: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से शुरू हो गई है. रोज यानी गुलाब प्यार जताने का सबसे खास तरीका है. प्यार का पैगाम माने जाने वाला यह फूल बड़ी-बड़ी प्रेम कहानियों का गवाह रहा है. जी...हां बॉलीवुड की सबसे मशहूर प्रेम कहानी दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और मधुबाला (Madhubala) की रही है, इस लव स्टोरी में भी गुलाब ने खास भूमिका निभाई थी.

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और मधुबाला (Madhubala) की पहली मुलाकात फिल्म 'तराना' के दौरान हुई थी. इस दौरान एक्टर्स के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी. दिलीप कुमार और मधुबाला (Dilip Kumar and Madhubala Love Story) ने इसके बाद लगातार कई फिल्में की थीं, दोनों की प्रेम कहानी भी इसी तरह आगे बढ़ती गई. फिर एक दौर आया जब मधुबाला (Madhubala Love Story) ने अपने दिल की बात दिलीप कुमार (Dilip Kumar) तक पहुंचाई थी, एक्ट्रेस ने गुलाब के साथ एक्टर को चिठ्ठी भेजी थी. मधुबाला (Madhubala) ने चिठ्ठी में लिखा, अगर आपको मुझसे मोहब्बत है तो इस गुलाब को कबूल फरमाएं. इसी प्यार के पैगाम के बाद दिलीप कुमार और मधुबाला (Dilip Kumar and Madhubala) की प्यार की कहानी शुरू हुई.

हालांकि मधुबाला (Madhubala) औऱ दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की प्रेम कहानी पूरी नहीं हो पाई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो मधुबाला (Madhubala) के पिता को उनका दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के साथ रिश्ता पसंद नहीं था. मधुबाला और दिलीप कुमार (Madhubala and Dilip Kumar) की फिल्मों की शूटिंग सेट्स पर भी एक्ट्रेस के पिता आ जाया करते थे.

एक फिल्म मधुबाला (Madhubala Movies) और दिलीप कुमार को ऑफर की गई जो मुंबई के बाहर जाकर शूट की जानी थी, इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस के पिता ने मना कर दिया. वहीं डायरेक्टर ने भी मधुबाला (Madhubala) की जगह वैजयंतीमाला (Vaijayantimala) को कास्ट कर लिया, ये बात एक्ट्रेस को चुभ गई उन्होंने ये मामला कोर्ट तक भी खींच दिया था. दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और मधुबाला (Madhubala) के बीच इसी कोर्ट केस ने दूरियां पैदा कर दी थी. मधुबाला औऱ दिलीप कुमार (Madhubala and Dilip Kumar) अलग हो गए.

<a href="https://ift.tt/4POgCwi Star: बॉलीवुड में कदम रखे बिना ही ये Star Kid बन गए हैं सोशल मीडिया स्टार, फैन फॉलोइंग भी है जबरदस्त

<a href="https://ift.tt/ZqMmj7W Deepika Padukone की दीवानगी Kapil Sharma के सिर चढ़कर बोलती है, एक्ट्रेस के लिए इस हद तक जाने को हैं तैयार

from bollywood https://ift.tt/PXJno5m
https://ift.tt/eqvU6HI

0 comments:

Post a Comment