Akshay Kumar On Boycott Bollywood: कोरोना काल के बाद हिंदी सिनेमा जगत के लिए कुछ अच्छा नहीं जा रहा है. आए दिन किसी भी फिल्म या कलाकार को सोशल मीडिया पर बायकॉट किया जाता है. इतना ही नहीं कई मौकों पर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को ही बायकॉट (Boycott Bollywood) करने की मुहिम चलाई जा चुकी है. इस मामले पर रक्षा बंधन (Rakshabandhan) स्टारर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस दौरान इस बहिष्कार मुहिम से फिल्म इंडस्ट्री को होने वाले नुकसान पर चर्चा की.

बायकॉट बॉलीवुड पर बोले अक्षय कुमार

हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर काफी बायकॉट किया गया. आलम यह रहा है कि अक्की की फिल्म रिलीज के तीन दिन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है. ऐसे में हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने इस मामले को लेकर अपनी राय रखी है. अक्षय कुमार ने कहा है कि- फिल्मों को बायकॉट करने की शरारत कुछ लोगों के जरिए की जाती है, मेरा अनुरोध है कि वो लोग ऐसा नहीं किया करें. एक फिल्म बनाने के लिए काफी लोगों की मेहनत और पैसे लगते हैं. ऐसे में इस बहिष्कार मुहिम से इन सब का बड़ा नुकसान होता है. फिल्म इंडस्ट्री के नुकसान के साथ-साथ इससे देश की अर्थव्यवस्था पर भी काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. ये देश की इकॉनमी का भारी नुकसान करता है. इसके जरिए कहीं न कहीं हम अपने आप को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. मुझे यकीन है कि ऐसा करने वाले लोगों को जल्द ही इसका एहसास होगा.

साउथ फिल्मों पर अक्षय ने रखी राय

बॉलीवुड बायकॉट (Boycott Bollywood) के अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने साउथ सिनेमा की हिट होती फिल्मों के बारे में भी चर्चा की है. बतौर अक्की- फिल्म तब हिट होती है, जब वो अच्छी बनती है. इसमें ये कहना गलत है कि वह साउथ इंडस्ट्री की फिल्म थी इसलिए चली. फिल्म अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर चलती है ना कि साउथ और नॉर्थ के हिसाब से. मालूम हो कि बायकॉट की वजह से अक्षय कुमार की रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है.

Darlings: ओटीटी पर भी धमाल कर रही है आलिया भट्ट की फिल्म, अब नेटफ्लिक्स पर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Khatron Ke Khiladi 12: मोहित मलिक और रुबीना दिलैक के बीच हुई भिड़ंत, निशांत ने प्रतीक को दी शिकस्त

from bollywood https://ift.tt/iLeXHOa
https://ift.tt/G2VvLfB
Sunday, August 14, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Akshay On Bollywood Boycott: बायकॉट बॉलीवुड पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'भारत की अर्थव्यवस्था का हो रहा है भारी नुकसान'

0 comments:
Post a Comment