Sidebar Ads

Friday, August 12, 2022

Amitabh Bachchan ने राजू श्रीवास्तव को भेजा ये खास गिफ्ट, बीमारी में बन सकता है रामबाण

Amitabh Bachchan Gift To Raju Srivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) इन दिनों अपने जीवन की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं. उनके फैंस के लिए एक राहत देने वाली खबर है कि उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ है. हालांकि उन्हें अभी तक होश नहीं आया है. डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें होश में आने में थोड़ा समय लगेगा. राजू श्रीवास्तव के जल्दी ठीक होने की उनके फैंस प्रार्थना कर रहे हैं. फैंस के साथ सेलेब्स भी राजू श्रीवास्तव के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी उनके लिए कुछ खास भेजा है.

अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव को 10 मैसेज भेजे हैं. शुक्रवार शाम को, अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के फ़ोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी के लिए और उनके अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देने के लिए अपना संदेश भेजा है. दरअसल अमिताभ बच्चन ने राजू को करीब 10 मैसेज किए हैं, जो कि अमिताभ पहले दिन से ही भेज रहे थे लेकिन राजू का फ़ोन बंद होने के कारण इन संदेशों को परिवार देख नहीं सका था.

अमिताभ बच्चन ने किए थे मैसेज
एम्स के एक डॉक्टर ने परिवार से कहा था कि सम्भव है कि राजू श्रीवास्तव रेस्पांड न कर पा रहे हों पर आस पास की आवाज़ें सुन रहे हों. ऐसे में अगर कोई प्रिय बात या आवाज वो सुनेंगे तो उतनी देर के लिए उनका मस्तिष्क अधिक सक्रिय हो सकेगा इससे उनकी रिकवरी में आसानी हो सकती है. डॉक्टर की ये (मनोवैज्ञानिक) सलाह सुनकर बेहद परेशानी के दौर से गुज़र रहे राजू के परिवार के लोगों ने सोचा कि राजू अपने आदर्श अमिताभ बच्चन की आवाज़ सुनकर बहुत ख़ुश हो जाएंगे, ऐसे में क्या पता उनके ब्रेन में हरकत जैसा कोई (फ़िल्मी !) करिश्मा हो जाए.

ऐसे में परिवार के एक सदस्य ने अमिताभ बच्चन के ऑफिस फोन करके जब अमिताभ बच्चन को राजू के विषय में जानकारी देनी चाही तो उनके ऑफिस से बताया गया कि अमित जी तो लगातार राजू जी के फोन पर उनके लिए संदेश भेज रहे हैं आप लोग फोन देखिए. जब परिवार ने राजू श्रीवास्तव का बंद पड़ा फोन ऑन करके देखा तो उसमें अमिताभ बच्चन के क़रीब 10 मेसेज पड़े थे.

पांच मिनट में अमिताभ बच्चन ने दे दिया अनोखा गिफ्ट

इसके बाद परिवार ने अमिताभ बच्चन से कहा कि जो संदेश आपने लिख कर भेजा है वो अगर आप बोल कर भेज दें तो राजू को सुनाया जा सकेगा. और अमिताभ बच्चन को डॉक्टर की सलाह भी बताई गई. इसके पांच ही मिनट बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ही अंदाज में राजू को एक ऑडीओ मेसेज भेजा जिसमें उन्होंने कुछ इस तरह की बातें कहा कि- राजू उठो, बस बहुत हुआ, अभी बहुत काम करना है.

परिवार का कहना है कि इस मैसेज से कोई चमत्कार तो नहीं हुआ है लेकिन इस मेसेज को बीच में राजू श्रीवास्तव को सुनाने से अमित जी के इस बिग फ़ैन को अच्छा ज़रूर लग रहा होगा.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/peWh4KE Rushdie पर हुए अटैक को स्वरा भास्कर ने बताया 'शर्मनाक' और 'निंदनीय', किया ये ट्वीट

<a href="https://ift.tt/2umFgXO Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर, परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट

from bollywood https://ift.tt/Mba9Dxr
https://ift.tt/32A5baG

0 comments:

Post a Comment