Sidebar Ads

Sunday, August 14, 2022

Maula Jatt Trailer: पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म 'मौला जट' का ट्रेलर रिलीज़, फवाद और माहिरा खान का दिखा ज़बरदस्त अभिनय

The Legend of Maula Jatt Trailer Out: पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म कही जा रही द लीजेंड ऑफ मौला जट का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसमें फवाद खान (Fawad Khan) और माहिरा खान (Mahira Khan) की सुपरहिट जोड़ी नजर आने वाली है. दोनों साथ में कमाल के लग रहे हैं. फिल्म में फवाद का जबरदस्त एक्शन और एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के जबरदस्त चर्चे हैं. पाकिस्तान ही नहीं हिंदुस्तान में भी फवाद और माहिरा के फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है.

दमदार एक्शन और इमोशंस से भरी है फिल्म

'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' (The Legend of Maula Jatt) फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर होने वाली है. फिल्म की कहानी एतिहासिक है.कहानी एक लोकल हीरो मौला जट्ट (फवाद खान) और एक गैंग के लीडर नूरी नट (Hamza Ali Abbasi) की दुश्मनी पर आधारित है. फिल्म के ट्रेलर में फवाद खान की धमाकेदार एंट्री दिखाई है. वह मौला जट्ट का ही रोल निभा रहे हैं जो इनाम के लिए लड़ाई-झगड़े में भी कूद जाता है. फिल्म में मौला जट्ट पंजाब का सबसे खौफनाम योद्धा माना जाता है. वह नूरी नट से बदला लेने की फिराक में रहता है. सम्मान और न्याय की इस कहानी में एक्शन के साथ इमोशनल ड्रामा भी कूट-कूटकर भरा गया है.

माहिरा और फवाद की सुपरहिट जोड़ी

मौला जट्ट की प्रेमिका का रोल पाकिस्तान की सबसे पावरफुल एक्ट्रेस माहिरा खान निभा रही हैं. माहिरा का सिंपल और अनूठा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं फवाद की दमदार एक्टिंग भी दिलचस्प है. माहिरा खान और फवाद खान पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी माने जाते हैं. दोनों की फैन फॉलोविंग भारत में बहुत ज्यादा है. बता दें ये फिल्म यूनुस मलिक की 1979 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म मौला जट्ट की रिबूट वर्जन फिल्म है. फिल्म का निर्देशन बिलाल लशारी ने किया है.

फवाद खान का गजब ट्रांसफॉर्मेशन

'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट', पाकिस्तान की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. मौला जट्ट के किरदार को निभाने के लिए फवाद खान (Fawad Khan) ने काफी मेहनत की थी. उनका ट्रांसफॉर्मेशन गजब का है. वहीं हमजा अली अब्बासी का अवतार भी बेहद खूंखार है.

फवाद खान और माहिरा के अलावा इस फिल्म में हमजा अली अब्बासी (Hamza Ali Abbasi), हुमैमा मलिक ( Humaima Malick), फारिस शफी (Faris Shafi), और मिर्जा गोहर रशीद (Mirza Gohar Rasheed) जैसे कलाकार भी शामिल हैं. ये फिल्म 13 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने जा रही है.

Anjali Arora MMS: 'करमजली का वायरल वीडियो देखा, उसे अपने कर्मों का...'- अंजलि पर अज़मा फलाह का हैरान करने वाला बयान

Har Ghar Tiranga: शाहरुख खान ने धमाकेदार अंदाज में मन्नत पर फहराया तिरंगा, ऐसे मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

from bollywood https://ift.tt/4yq1ODr
https://ift.tt/G2VvLfB

0 comments:

Post a Comment