Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Updates: बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ और कियारा आडवानी 7 फरवरी को सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे, जो भारत के टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है. कपल ने अपनी जिंदगी के इस खास दिन को और खास बनाने के लिए राजस्थान का खूबसूरत सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है. सिद्धार्थ और कियारा 3 साल डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. देश के टॉप-15 वेडिंग डेस्टिनेशन में शामिल होटल सूर्यगढ़ को 4 से 8 फरवरी के लिए बुक किया गया है.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पूरे परिवार और रिश्तेदारों के साथ 4 फरवरी को ही सूर्यगढ़ पहुंच गए थे. जहां उनका रॉयल स्वागत किया गया. शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचने का सिलसिला 5 फरवरी को शुरू हुआ. रविवार को पूरा दिन जैसलमेर एयरपोर्ट नाम सेलेब्स को स्पॉट किया गया. इसमें करण जौहर , शाहिद कपूर , मीरा कपूर और कियारा की बेस्ट फ्रेंड ईशा अंबानी शामिल हैं. ईशा अंबानी पहले दोपहर को पहुंचने वाली थी लेकिन बाद में उन्हें शाम को एयपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान ईशा अंबानी एयरपोर्ट तैयार होकर पहुंची थी और सीधे कियारा-सिद्धार्थ की मेहंदी सेरेमनी में पहुंची.

जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस नामी होटलों में शामिल है. होटल का इंटीरियर पत्थरों पर खूबसूरत नक्काशी के साथ किया गया है. पूरे होटल को राजपुताना लुक देने वाली दीवारों पर बेहतरीन नक्काशी भी देखने को मिलती है. लग्जरी की बात करें तो महल में 84 कमरे, 92 बेडरूम, दो बड़े गार्डन, एक मैनमेड झील, जिम, बार, इनडोर स्विमिंग पूल, पांच बड़े विला, दो बड़े रेस्टोरेंट, इनडोर गेम्स, घुड़सवारी, मिनी जू और ऑर्गेनिक गार्डन हैं.

शादी के फंक्शन्स की बात करें तो 5 फरवरी यानी के रविवार से कियारा-सिद्धार्थ के फंकशन्स शुरू हो गए हैं. 5 तारीख को कियारा और सिद्धार्थ की मेहंदी सेरेमनी हुई. 6 फरवरी को दोपहर में सिद्धार्थ-कियारा के मेहमानों और करीबियों के लिए वेलकम लंच रखा जाएगा, जहां खूब मौज मस्ती होगी. इसके बाद शाम को सिद्धार्थ और कियारा की संगीत का कार्यक्रम होगा जिसमें परिवार और मेहमानों के साथ दुल्हा दुल्हन भी डांस करते नजर आएंगे. इसके बाद 7 फरवरी को दोनों की हल्दी की रस्म की जाएगी, जिसके बाद दोनों एक दूजे का हाथ थामे 7 फेरे लेंगे. शादी के बाद पैसेल में ही मेहमानों के लिए एक रिसेप्शन होगा. इसके बाद 8 फरवरी को कपल पैलेस से चेकआउट करेगा. शादी के बाद कपल पहले दिल्ली जाएगा और वहां एक रिसेप्शन होस्ट करेगा इसके बाद 12 फरवरी को मुंबई में एक रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/QT0K6ej Kiara Wedding: शादी से पहले ही सिड-कियारा के बच्चे को लेकर हुई भविष्यवाणी, ऐसी रहेगी कपल की मैरिड लाइफ

from bollywood https://ift.tt/cLlUWOJ
https://ift.tt/u7nwqyS
Sunday, February 5, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Sidharth Kiara Wedding Live: कियारा के हाथों में लगी सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी, आज संगीत में होगा खूब धमाल

0 comments:
Post a Comment