Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट संग 12 जुलाई यानी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी के बंधन में बंध जाएंगें. अंबानी फैमिली की इस बिग फैट वेडिंग में देश और दुनिया भर के कई मशहूर हस्तियों को इनवाइ’ किया गया है. अनंत-राधिका की शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स तो मेहमान बनेंगे ही वहीं इंटरनेशनल गेस्ट में शिरकत करेंगे.

तीन दिन चलेगी अनंत-राधिका की शादी
बता दें कि अनंत-राधिका की शादी तीन दिनों तक चलेगी, जिसकी शुरुआत 12 जुलाई को शुभ विवाह (शादी) से होगी. उसके बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद (आशीर्वाद समारोह) होगा और 14 जुलाई को मंगल उत्सव (शादी का रिसेप्शन) होगा.

बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स होंगे शामिल
अनंत अंबानी और राधिका की ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड के तकरीबन सभी सेलेब्स को न्योता भेजा गया है. अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, रणबीर कपूर, अलिया भट्ट, विक्की कौशल, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित तमाम सेलेब्स शामिल होंगे. बीते दिन ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंची थीं.

इंटरनेशनल हस्तियां भी होंगी शामिल
देश की सबसे महंगी शादी में दुनिया भर से कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी. शादी में किम और ख्लोए कार्दशियन, एडेल, लाना डेल रे, ड्रेक और डेविड बेकहम के साथ उनकी पत्नी विक्टर बेकहम जैसे सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है।

मार्च में शुरू हुए थे अनंत राधिका के प्री वेडिंग
बता दें कि अनंत और राधिका ने मार्च में जामनगर में अपने प्री वेडिंग जश्न की शुरुआत की थी जहां तीन दिनों तक लगभग 1200 मेहमानों ने शिरकत की थी. इस कार्यक्रम में पॉप आइकन रिहाना और दिलजीत दोसांझ और अरिजीत सिंह जैसे सेलेब्स ने परफॉर्मेंस भी दी थी.

बाद में, जून में, अंबानी ने यूरोप में एक लग्जरी क्रूज पर एक ग्रैंड सेकंड प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट की गई थी.इस बार, मेहमानों की लिस्ट लगभग 800 की थी, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल थीं. चार दिन चले इन फंक्शंस के दौरान, कैटी पेरी और बैकस्ट्रीट बॉयज़ जैसे सेलेब्स ने परफॉर्मेंस दी थी. वहीं जुलाई में अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन के तहत मामेरू-मौसुलु, डांडिया नाइट, संगीत सेरेमनी, हल्दी रसम, शिव पूजा और मेहंदी सेरेमनी जैसी रस्में भी निभाई गई. इन फंक्शंस में भी कई नेशनल और इंटरनेशनल कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस दी.

यह भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/nUY6yhq की इन 8 मुस्लिम एक्ट्रेसेस ने की थी हिंदू एक्टर से शादी, जानें कैसी चल रही है सबकी लाइफ

from न अमरीश पुरी, न अमजद खान, इन तीन एक्टर्स ने निभाया सबसे खूंखार विलेन का रोल, देखकर रोंगटे हो गए थे खड़े, जानें उनके नाम https://ift.tt/6QZMtGd
https://ift.tt/uv51VIb
Thursday, July 11, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Anant Radhika Wedding Live: आज राधिका संग शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत, वेडिंग में शामिल होने के लिए कार्दशियन सिस्टर्स भी पहुंचीं इंडिया

0 comments:
Post a Comment