Sidebar Ads

Friday, July 19, 2024

Indian 2 Box Office Collection Day 8:हर दिन घट रही ‘इंडियन 2’ की कमाई, 8 दिन में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

Indian 2 Box Office Collection Day 8: कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इंडियन 2’ पिछले शुक्रवार यानी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट थी जिसके चलते फिल्म की पहले दिन के लिए जमकर एडवांस बुकिंग भी हुई थी. इसके बाद फिल्म ओपनिंग डे पर तो दमदार कलेक्शन किया लेकिन उसके बाद ये बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ गई.कमल हासन की ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है. चलिए यहां जानते हैं ‘इंडियन 2’ ने रिलीज के 8वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘इंडियन 2’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘इंडियन 2’ 1996 की क्लासिक फिल्म ‘इंडियन’ की सीक्वल है. ओरिजनल पार्ट की वजह से ‘इंडियन 2’ का भी काफी हाईप बना हुआ था. फिल्म को लेकर हर किसी की एक्साइटमेंट को देखते हुए लग रहा था कि कमल हासन की ये फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी. हालांकि फिल्म की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन फिर निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ ने ‘इंडियन 2’ का बंटाधार कर दिया. इसके बाद फिल्म की कमाई दूसरे दिन से ही घटनी शुरु हो गई थी और ये सिलसिला आठवें दिन भी बरकरार रहा.

‘इंडियन 2’ की कमाई की बात करें तो फिल्म की पहले दिन की कमाई 25.6 करोड़ रही. दूसरे दिन ‘इंडियन 2’ ने 18.2 करोड़, तीसरे दिन 15.35 करोड़, चौथे दिन 3 करोड़, पांचवें दिन 3 करोड़, छठे दिन 3.3 करोड़ और सातवें दिन 1.95 करोड का कलेक्शन किया. इसी के साथ ‘इंडियन 2’ की एक हफ्ते की कुल कमाई अब 70.4 करोड़ रुपये हो गई है.वहीं अब फिल्म की रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इंडियन 2’ ने रिलीज के आठवें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की है.

इसके बाद ‘इंडियन 2’ का आठ दिनों का कुल कलेक्शन अब 71.55 करोड़ रुपये हो गया है.

‘इंडियन 2’ के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा छूना हुआ मुश्किल
‘इंडियन 2’ बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है. फिल्म को जहां पहले से प्रभास की ‘कल्कि 2898’ से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है तो वहीं अब हिंदी बेल्ट में ‘इंडियन 2’ की मामूली कमाई पर भी ताला लगाने के लिए विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. विक्की और तृप्ति स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी को दर्शकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे से ‘इंडियन 2’ के लिए हर दिन घटती कमाई के साथ अब 100 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल लग रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या दूसरे वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में तेजी आती है या नहीं.

‘इंडियन 2’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में कमल हासन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/PpFloMf Khan ने इस 'ब्लॉकबस्टर' फिल्म के लिए फीस की जगह मांगी थी ये चीज, डरकर कांपने लगे थे मेकर्स!

from जब भीड़ में फंस गया था 'सिंघम'...Ajay Devgn को बचाने के लिए 200 फाइटर्स को लेकर पहुंचे थे पिता, जानिए किस्सा https://ift.tt/vgDb59j
https://ift.tt/PpS50zU

0 comments:

Post a Comment