Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 12: 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में जमकर कलेक्शन किया है और दूसरे वीकेंड पर भी 'कल्कि 2898 एडी' की छप्परफाड़ कमाई हुई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?

'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज के 12वें दिन कितनी की कमाई?
'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महाबंपर कमाई की थी और पहले हफ्ते में भी फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर इतिहास रच दिया. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में धुआंधार कलेक्शन कर रही है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो 95.3 करोड़ से खाता खोलने वाली 'कल्कि 2898 एडी' ने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 16.7 करोड़ की कमाई की. जबकि दूसरे शनिवार फिल्म का कलेक्शन 34.15 करोड़ रुपये रहा. फिल्म ने दूसरे संडे 44.35 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अब 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज के दूसरे सोमवार यानी 12वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 11.35 करोड़ की कमाई की है.

जिसमें तेलुगु में फिल्म ने 3.5 करोड़, तमिल में 0.7 करोड़, हिंदी में 6.5 करोड़, कन्नड़ में 0.15 करोड और मलयालम में 0.5 करोड़ की कमाई की है.

इसके बाद 'कल्कि 2898 एडी' का 12 दिनों का कुल कलेक्शन अब 521.4 करोड़ रुपये हो गया है.

जिसमें फिल्म ने तेलुगु में 249.05 करोड़, तमिल में 30.5 करोड़, हिंदी में 218.9 करोड़, कन्नड़ में 4.15 करोड़ और मलयालम में 18.8 करोड़ की कमाई की है.

‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'कल्कि 2898 एडी'
'कल्कि 2898 एडी' अपनी रिलीज के पहले दिन से बंपर कलेक्शन कर रही है और इसी के साथ तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर रही है. ये फिल्म अब सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन 525.25 करोड़ के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है.फिल्म मंगलवार को ये आंकड़ा छू लेगी और सनी देओल की फिल्म को पछाड़ देगी.

ये भी पढ़ें:-'कर लिया तेरे नाम का टैटू' पर किलर मूव्स दिखा Lauren Gottlieb ने किया था फैंस को दीवाना! अब उनकी इन तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

from 'कर लिया तेरे नाम का टैटू' पर किलर मूव्स दिखा Lauren Gottlieb ने किया था फैंस को दीवाना! अब उनकी इन तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल https://ift.tt/C9OGlqx
https://ift.tt/AVf6Oyr
Monday, July 8, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 12: दूसरे सोमवार घटी 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई, फिर भी कर डाला शानदार कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment