Sarfira Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार स्टारर 'सरफिरा' साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी. फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही इसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी अच्छे बज के बीच ये फिल्म पिछले शुक्रवार यानी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दर्शकों और क्रिटिक्स से समान रूप से पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बावजूद, फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में फेल साबित हुई है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बेहद निराशाजनक है. चलिए यहां जानते हैं 'सरफिरा' ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

'सरफिरा' ने रिलीज के 8वें दिन कितनी की कमाई?
पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर असफलता का मुंह देख रहे खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की 'सरफिरा' ने भी बेहद निराश किया है. फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं हालांकि सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद ये दर्शकों की कसौट पर खरी नहीं उतर पाई और इसी के साथ फिल्म कमाई के मामले में भी पिछड़ गई. 'सरफिरा' को रिलीज हुए महज आठ दिन हुए हैं और इसका बॉक्स ऑफिस से पत्ता साफ होता हुआ नजर आ रहा है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन 2.5 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन 'सरफिरा' ने 4.25 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे दिन 5.25 करोड़, चौथे दिन 1.45 करोड़, पांचवें दिन 1.95 करोड़, छठे दिन 2.15 करोड़ और सातवें दिन 1.2 करोड़ की कमाई की. इसी के बाद 'सरफिरा' ने पहले हफ्ते में 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं अब ये फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इसके दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सरफिरा' ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे महज 40 लाख रुपये कमाए.

इसी के साथ 'सरफिरा' का आठ दिनों का कुल कलेक्शन अब 19.15 करोड़ रुपये हो गया है.

'बैड न्यूज' ने आते ही 'सरफिरा' का पत्ता किया साफ
बता दें कि 'सरफिरा' का सिनेमाघरों में कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' से क्लैश हुआ था. वहीं इस फिल्म को पिछले तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' से भी कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा था. जिसके चलतेअक्षय कुमार स्टारर फिल्म चंद करोड़ ही कमा पा रही थी. वहीं इस शुक्रवार सिनेमाघरों में कॉमेडी से भरपूर विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज ने दस्तक दी है और इस फिल्म ने आते ही 'सरफिरा' को धो दिया है. 'बैड न्यूज' के रिलीज होते ही सरफिरा' की कमाई लाखों में सिमट गई है. ऐसे में महज आठ दिनों में ही 'सरफिरा' का बॉक्स ऑफिस पर से पत्ता साफ होता नजर आ रहा है.

सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, 'सरफिरा' साल 2020 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर 'सोरारई पोटरू' का हिंदी रीमेक है. ओरिजनल फिल्म में सूर्या और अपर्णा बालमुरली ने मुख्य भूमिका निभाई थी वहीं 'सरफिरा'में अक्षय कुमार, राधिका मदान और परेश रावल जैसे कलाकारों ने अहम रोल निभाए हैं.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/PpFloMf Khan ने इस 'ब्लॉकबस्टर' फिल्म के लिए फीस की जगह मांगी थी ये चीज, डरकर कांपने लगे थे मेकर्स!

from 'जय संतोषी मां' के प्रोड्यूसर सतराम रोहरा का निधन, 'शोले' को भी टक्कर दे गई थी इनकी फिल्म https://ift.tt/MBXE7dr
https://ift.tt/7ZkAtSH
Friday, July 19, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Sarfira Box Office Collection Day 8: 'बैड न्यूज' के आते ही 'सरफिरा' हुई पस्त, 8वें दिन लाखों में सिमट गई अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई

0 comments:
Post a Comment