Sidebar Ads

Thursday, December 25, 2025

'मैरी कॉम' और 'सरबजीत' बनाने वाले डायरेक्टर संदीप सिंह के घर लगी आग, फरिश्ता बन पहुंचे अंकिता-विक्की

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संदीप सिंह आज बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह अंधेरी वेस्ट सोरेंटो अपार्टमेंट स्थित उनके घर में भीषण आग लगी. लेकिन इस हादसे से अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने डायरेक्टर को अपने घर में सुरक्षित स्थान दिया है. जानें पूरा मामला.

बाल-बाल बची संदीप सिंह की जान
आज मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके स्थित सोरेंटो अपार्टमेंट में संदीप सिंह के घर भीषण आग लग गई. सोशल मीडिया के जरिए ये बात सामने आने के बाद फैंस की भी परेशानियां बढ़ गई थीं. लेकिन अब राहत की बात ये है कि डायरेक्टर को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने रेस्क्यू कर उन्हें अपने घर ले आए उनकी सेफ्टी सुनिश्चित की.

बता दें, हाल ही में हार्निया का ऑपरेशन करवा कर कोकिलाबेन अस्पताल से संदीप सिंह अपने घर लौटे थे और आज सुबह ही उनके साथ ये हादसा हो गया. हालांकि अब स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है और फिल्ममेकर इस सेलिब्रिटी कपल के घर सुरक्षित हैं. अब इस घटना में संदीप सिंह की सलामती की खबर पाकर उनके रिश्तेदार और फैंस भी चिंता मुक्त हो गए हैं.

संदीप सिंह का करियर
संदीप सिंह के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने बतौर जर्नलिस्ट अपनी प्रोफेशनल जर्नी की शुरुआत की. बाद में वो भंसाली प्रोडक्शंस का हिस्सा बने. संजय लीला भंसाली संग काम करने के बाद फिल्ममेकर ने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करने का फैसला किया. संदीप सिंह के लीजेंड स्टूडियोज के बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण हो चुका है. बता दें, उन्होंने फिल्म 'सफेद' से अपना डिरेक्टोरियल डेब्यू किया था जो काफी सराही गई.

इसके बाद संदीप ने नाथूराम गोडसे पर आधारित 'गोडसे' नामक एक फिल्म का निर्देशन भी किया और इस फिल्म को भी दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था. 'मैरी कॉम', 'सरबजीत', 'झुंड', 'स्वतंत्र्या वीर सावरकर' जैसी फिल्मों से उन्होंने ऑडियंस के मन में गहरी छाप छोड़ दी है. फिल्ममेकिंग की दुनिया में अब संदीप सिंह का बड़ा नाम हो चुका है.

from Bollywood News: स्टाइल से लेकर स्माइल तक, बॉलीवुड का क्रिसमस बना सुपर स्पेशल (25.12.2025) https://ift.tt/wegEkKt
https://ift.tt/VdFbUTW

0 comments:

Post a Comment