स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के पहले दिन ही इसने उम्मीदों को पार करते हुए बंपर कलेक्शन किया और ये ना केवल रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई बल्कि इसने ‘सैयारा’ को पछाड़कर साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का खिताब भी अपने नाम किया. वहीं दूसरे दिन भी इस फिल्म ने तेजी दिखाते हुए धुआंधार नोट छापे. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
आदित्य धर ने विक्की कौशल की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक निर्देशित की थी. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के 6 साल बाद अब आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ के साथ निर्देशन में कमबैक किया है. उनकी ये फिल्म भारत की खुफिया एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RW) से जुड़े सीक्रेट ऑपरेशन पर बेस्ड है.

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों की टोली मुख्य भूमिकाओं में है. दमदार कास्टिंग, हाई स्टेक जासूसी प्लॉट और पॉपुलर म्यूजिक ने ‘धुरंधर’ को साल की अब तक की सबसे चर्चित रिलीज़ में से एक बना दिया है, दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर’ ने जबरदस्त शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी गर्दा उड़ा दिया है. इस फिल्म की धुआंधार परफॉर्मेंस देखकर तो ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान रह गए है.

इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन 28 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन इस फिल्म ने 14.29 फीसदी की तेजी के साथ 32 करोड़ कमाए थे.

वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 39.50 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ ‘धुरंधर’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 99.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘धुरंधर’ ने ओपनिंग वीकेंड पर बनाया तगड़ा रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ ने ओपनिंग वीकेंड पर कमाल कर दिया है. ये फिल्म 100 करोड़ी बनने से इंचभर दूर हैं. इसी के साथ ये फिल्म 99.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है. इसने हाउसफुल 5 (91.83 करोड़), सिकंदर (86.44 करोड़), सैयारा (84.5 करोड़), कांतारा चैप्टर 1 (75 करोड़), रेड 2 (73.83 करोड़), स्काई फोर्स (73.2 करोड़) और सितारे जमीन पर (57.3 करोड़) के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन को मात दी है.

‘धुरंधर’ ने ये भी रिकॉर्ड बनाए
‘धुरंधर’ 39.50 करोड़ का कलेक्शन कर पहले संडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 16वीं फिल्म बन गई है. इसने रेस 3, बजरंगी भाईजान, पीके समेत तमाम फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. अब असली टेस्ट वीकडेज में होगा. देखने वाली बात होगी कि नॉन हॉलीडे पर ये फिल्म कैसा कारोबार कर पाती है.

from इस हिंदू एक्ट्रेस ने 'आयशा सुल्तान' बनकर रचाई थी मुस्लिम से शादी, कई हजार करोड़ की हैं मालकिन https://ift.tt/gaDd2h6
https://ift.tt/eLtvzG3
Sunday, December 7, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Dhurandhar BO Day 3: ‘धुरंधर’ ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर लगा दी आग, बमफाड़ कमाई के साथ तोड़े 'सैयारा', 'कांतारा 1' से लेकर इन फिल्मों के रिकॉर्ड

0 comments:
Post a Comment