आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर गदर परफॉर्म कर रही है. धमाकेदार शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी इस फिल्म ने कमाल का परफॉर्म किया. वहीं वीकडेज में भी ‘धुरंधर’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ ये मंडे टेस्ट में अव्वल रही. वहीं मंगलवार को भी इसने छप्परफाड़ कमाई की और कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.

‘धुरंधर’ ने पांचवें दिन कितनी की कमाई?
‘धुरंधर’ का रिलीज से पहले ही काफी हाईप क्रिएट हो चुका था और रिलीज के बाद इसने उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर परफॉर्म किया है. फिल्म की दमदार स्टार कास्ट की एक्टिंग हो या इसकी कहानी हो या एक्शन सीक्वेंस हो सबकी खूब तारीफ हो रही है. इसी के साथ पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते इस कमाल की फिल्म को देखने के लिए थिएटर में दर्शक भी खूब उमड़ रहे हैं. यहां तक कि वीकडेज में भी इसका क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और ये इसी के साथ दबाकर नोट बटोर रही है. रिलीज के महज तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी ये स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है.

इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन 28 करोड़ से खाता खोला था.

दूसरे दिन इसने 14.29 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 32 करोड़ का कलेक्शन किया.

तीसरे दिन फिल्म ने 34.38 फीसदी की ग्रोथ दिखाई और इसने सबसे ज्यादा 43 करोड़ का कारोबार कर लिया,

वहीं चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में 45.95 फीसदी की गिरावट भी आई और इसने 23.25 करोड़ कमाए.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘धुरंधर’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 152.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘धुरंधर’ ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ रिलीज के 5वें दिन साल की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसने अक्षय कुमार की स्काईफोर्स के 134 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब इसका अगला टारगेट थामा के 157.04 करोड़ के कलेक्शन को मात देना है. कल ये फिल्म ये आंकड़ा भी पार कर लेगी और साल की 9वीं सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.

‘धुरंधर’ ने मंगलवार को सलमान खान की 'सिकंदर' के (129 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है.

‘धुरंधर’ की रिलीज के 5वें दिन रणवीर सिंह की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री हो गई.

इसने मंगलवार को एक्टर की गली बॉय के 139.63 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है और ये रणवीर के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है बन गई है.

‘धुरंधर’ पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 9वीं सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसने स्त्री 2 के 25.8 करोड़ और छावा के 25.5 करोड़ को मात दी है.

from सलमान खान ने साइन किया 10 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, तेलंगाना राइजिंग के साथ मिलकर बनाएंगे फिल्म स्टूडियो https://ift.tt/cZxemoG
https://ift.tt/k7jGrgi
Tuesday, December 9, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Dhurandhar Records: ‘धुरंधर’ बनी साल की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म, रिलीज के 5वें दिन बनाए ये 5 तगड़े रिकॉर्ड

0 comments:
Post a Comment