धनुष और कृति सेनन की मच अवेटेड फ़िल्म ‘तेरे इश्क में’ ने थिएटर में ज़बरदस्त शुरुआत की और फिर इस फिल्म ने अपना पहला वीकेंड ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस और घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त कलेक्शन के साथ खत्म किया और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वहीं पहले मंडे को भी इसकी कमाई अच्छी रही. चलिए यहां जानते हैं ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के 5वें दिन कितनी की कमाई?
इमोशनल लेकिन इंटेंस रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी यह फ़िल्म शंकर (धनुष) और मुक्ति (कृति सेनन) की इंटेंस लव स्टोरी पर बेस्ड है और ये फ़िल्म रांझणा और अतरंगी रे के बाद डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ धनुष की तीसरी फ़िल्म भी है. फिलहाल सिनेमाघरों में मौजूद कई फिल्मों की भीड़ के बीच ‘तेरे इश्क में’ ने धमाल मचाया हुआ है और ये जमकर नोट बटरो रही है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन 16 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन इसकी कमाई 6.25 फीसदी के उछाल के साथ 17 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन इसने 11.76 करोड़ की तेजी दिखाते हुए 18.25 करोड़ कमाए. हालांकि रिलीज के चौथे दिन, सोमवार को इसके कलेक्शन में 53.95 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसका कलेक्शन 8.75 करोड़ रुपये रहा.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने रिलीज के 5वें दिन मंगलवार को 10.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ इसकी 5 दिनों की कुल कमाई अब 71 करोड़ रुपये हो गई है.

'रांझणा' को छोड़ा पीछे
तेरे इश्क में' ने 'रांझणा' की कमाई को पीछे छोड़ा पांचवें दिन की खास बात यह है कि फिल्म की घरेलू ग्रॉस कमाई अब 82 करोड़ रुपये को पार कर गई है, जो आधिकारिक तौर पर धनुष की 2013 की हिट फिल्म 'रांझणा' की ऑल इंडिया कमाई को पार कर गई है. 'रांझणा' ने 60 करोड़ रुपये से थोड़ी ज़्यादा नेट कमाई की थी और इसकी ग्रॉस कमाई 81 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. 'तेरे इश्क में' के हिंदी नेट कलेक्शन ने पहले ही इन आंकड़ों को पार कर लिया है, और यह अब धनुष की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, और वह भी सिर्फ़ पांच दिनों में.

बजट वसूलने से कितनी दूर है ‘तेरे इश्क में’
‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के 5 दिनों में जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है. वहीं इस फिल्म के बजट की बात करें तो ये 80 से 85 करोड़ बताया जा रहा है. ये पहले ही 70 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है और ये अपने बजट वसूलने से इंचभर दूर है. बुधवार या गुरुवार तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी. इसके बाद ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ेगी. हालांकि इस शुक्रवार को रणवीर सिंह की धुरंधर भी रिलीज हो रही है. इस फिल्म के आने से ‘तेरे इश्क में’ की कमाई पर असर जरूर पड़ेगा.

तेरे इश्क़ में के बारे में
आनंद एल. राय के डायरेक्शन में बनी, तेरे इश्क़ में धनुष और कृति सेनन ने लीड रोल प्ले किया है. ये एक रोमांटिक ड्रामा है. यह फिल्म ऑब्सेशन, हार्टब्रेक और इमोशनल इंटेंसिटी जैसे टॉपिक पर बनी एक उथल-पुथल भरी लव स्टोरी है।

from ठंडे बस्ते में नहीं गई प्रियंका-आलिया-कैटरीना की 'जी ले जरा', जल्द फिल्म शुरू करेंगे फरहान अख्तर https://ift.tt/hbUtveB
https://ift.tt/CwuFRhy
Tuesday, December 2, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Tere Ishk Mein Bo Day 5: मंगलवार को ‘तेरे इश्क में’ ने फिर ताबड़तोड़ किया कलेक्शन, 'रांझणा' को दी मात, बनी धनुष की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

0 comments:
Post a Comment