Sidebar Ads

Friday, March 25, 2022

अरबाज़ खान की इस आदत से चिढ़ती थीं मलाइका अरोड़ा, खुद किया था खुलासा!

मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान की जोड़ी कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक हुआ करती थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनकी पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी. वहीं, कुछ साल डेट करने के बाद साल 1998 में मलाइका और अरबाज़ ने शादी कर ली थी. आपको बता दें कि इस शादी से मलाइका और अरबाज़ के घर बेटे अरहान खान का जन्म हुआ था. शादी के बाद कुछ सालों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन इसके बाद मलाइका और अरबाज़ के बीच आपसी मतभेद अपने चरम पर पहुंच गए थे.

इसका नतीजा ये निकला कि शादी के 19 साल बाद 2017 में सभी को चौंकाते हुए मलाइका और अरबाज़ ने तलाक ले लिया था. बहरहाल, आज हम आपको मलाइका और अरबाज़ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाएंगे जो तब का है जब इन दोनों का तलाक नहीं हुआ था. असल में मलाइका और अरबाज़ एक चैट शो में पहुंचे हुए थे.

यहां अरबाज़ और मलाइका दोनों से ही यह पूछा गया था कि उन्हें एक दूसरे की वो कौन सी बात है जो सबसे ज्यादा खराब लगती है. इस सवाल के जवाब में मलाइका ने बताया था कि उन्हें अरबाज़ की किस बात से सबसे ज्यादा चिढ़ होती है. मलाइका के अनुसार, अरबाज़ सामान कहीं भी रखकर भूल जाते हैं जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है.

एक्ट्रेस के अनुसार, अरबाज़ के कहीं भी सामान रखकर भूल जाने की इसी आदत से उन्हें चिढ़ होती है. वहीं, अरबाज़ ने बताया था कि मलाइका अपनी गलती नहीं मानती हैं और उनकी इस आदत से उन्हें चिढ़ होती है. आपको बता दें कि आज अरबाज़ इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं वहीं, मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ सीरियल रिलेशन में हैं.

यह भी पढ़ेंः

श्रुति हासन और शांतनु हजारिका ने कर ली है शादी, बॉयफ्रेंड ने किया खुलासा

Amrita Sing ने जब गाया था Saif Ali Khan के लिए रोमांटिक गाना, ऐसा था छोटे नवाब का रिएक्शन

from bollywood https://ift.tt/7tx0maq
https://ift.tt/TFPDefi

0 comments:

Post a Comment