तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों टप्पू सेना बड़ी परेशान है. वो चाहती है कि पोम पोम हमेशा उनके पास रहे लेकिन सोसायटी बाले जल्द से जल्द बिल्ली को सोसायटी से बाहर निकालना चाहते हैं. ऐसे में टप्पू सेना बिल्ली को सबकी नजरों से छिपाती आ रही हैं. और उनकी पोल अब ना खुले इसके लिए उन्होंने एक मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया है.

पोम पोम को मिला नया ठिकाना
ये तो आप जानते ही हैं कि सोसायटी में पोपटलाल को देखने के लिए लड़कीवाले एक बार फिर आ रहे हैं. पहले जब वो आए थे तो बिल्ली की वजह से ही सारी बात बिगड़ गई थी. ऐसे में टप्पू सेना काफी डरी हुई है क्योंकि इस बार अगर पोम पोम ने कुछ गड़बड़ की और पोपटलाल का रिश्ता टूटा तो सबकी शामत आ जाएगी. लिहाजा कोई गड़बड़ ना हो तो टप्पू सेना ने इसके लिए पोम पोम का नया ठिकाना खोज लिया है. वो बिल्ली को टैरेस पर लेकर गए ताकि कोई उसे ना देख सके.

भिड़े ने मांगी दोस्त से मदद
वहीं सोढ़ी, अय्यर और मेहता साहब ने भिड़े को बता दिया है कि बिल्ली कहीं नहीं गई है बल्कि सोसायटी में ही मौजूद है. लिहाज़ा भिड़े की टेंशन फिर से बढ़ गई है और तंग आकर उन्होंने अपने दोस्त से मदद मांगी है. उनका दोस्त हर तरह के जानवर को पकड़ने में माहिर है.

पोपटलाल के घर में घुसी पोम पोम
आने वाला एपिसोड काफी हंगामेदार होने वाला है क्योंकि पोम पोम छत से भी भाग आई है और सीधे जा पहुंची है पोपटलाल के घर. यानि जिस बात का डर था वही हुआ. पोम पोम को पोपटलाल से दूर रखना था और पोम पोम के घर ही जा पहुंची. अब क्या होगा जब रिश्तेवाले पहुंचेंगे पोपटलाल के घर.

ये भी पढ़ेंः गोद में आराम से लेटी दिखीं पापा की परी, आयरा खान ने इस तरह पिता आमिर खान को किया बर्थडे विश

from bollywood https://ift.tt/1oBhslk
https://ift.tt/tV9mwsp
Monday, March 14, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» तारक मेहता का उल्टा चश्मा: पोम पोम को मिला नया ठिकाना, भिड़े ने मांगी दोस्त से मदद!

0 comments:
Post a Comment