Sidebar Ads

Friday, March 11, 2022

जब सलमान के खिलाफ मोर्चा खोलना विवेक ओबेरॉय को पड़ा था भारी, ऐश्वर्या ने भी जमकर सुनाई थी खरी-खोटी!

बॉलीवुड की रील लाइफ प्रेम कहानियां जितनी मशहूर हैं, उतनी ही रियल लाइफ प्रेम कहानियां भी मशहूर हैं. इनमें से कई प्रेम कहानियां ऐसी हैं जिनका अंत ब्रेकअप पर हुआ. ऐसी ही एक प्रेम कहानी विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय की है. दोनों का रिश्ता बेहद कम समय के लिए टिका लेकिन ये काफी विवादों में रहा.

दरअसल, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप के तुरंत बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय से जुड़ गई थीं. फिल्म 'क्यों हो गया ना' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लग गए थे. विवेक-ऐश्वर्या की नजदीकी सलमान को रास नहीं आई थी. फिर एक प्रेस कांफ्रेंस कर विवेक ने सलमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और कहा था कि सलमान ने उन्हें फ़ोन पर खूब धमकाया और उनके साथ गाली गलौज भी की लेकिन विवेक का दांव उल्टा पड़ गया.

इसके बाद विवेक ने सलमान से माफी मांगी लेकिन बात नहीं बनी और वह काफी एम्बेरेसिंग सिचुएशन में फंस गए. इस घटना के कुछ सालों बाद विवेक ने एक इंटरव्यू में अपना हाल ए दिल बयां किया था. उन्होंने ऐश्वर्या पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि इस मामले पर ऐश्वर्या ने भी उनसे पल्ला झाड़ लिया था और उन्हें कहा था, 'तुम बहुत इममेच्यौर हो, तुम्हें ये नहीं करना चाहिए था.'

विवेक ने ये भी कहा था कि उस वक्त उन्हें ये सब करने के लिए उनके आसपास के लोगों ने भड़काया था. विवेक ने इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय पर तंज कसते हुए कहा था, 'यहां लोगों के दिल और हंसी प्लास्टिक की है. फिल्म इंडस्ट्री में टपरवेयर की फैक्ट्री से ज्यादा प्लास्टिक है.'

43 साल की उम्र में भी अनमैरिड हैं काजोल की बहन तनीषा, शादी को लेकर कही ये बड़ी बात!

सैफ के पिता से होते-होते रह गई थी इस एक्ट्रेस की शादी, एक दर्द से आज तक नहीं उबर पाईं

from bollywood https://ift.tt/2PM4xKA
https://ift.tt/tqbuJ6R

0 comments:

Post a Comment